---Advertisement---

Hero MotoCorp: TVS और होंडा के ग्राहक छीन रही है हीरो की यह धाकड़ बाइक! तगड़ी माइलेज के साथ लुभा सकते हैं i3S टेक्नोलॉजी जैसे हाईटेक फीचर्स

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने मई 2025 के दौरान TVS और होंडा के जमकर ग्राहक छीने हैं। हीरो की तगड़ी बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस में धांसू माइलेज के साथ i3S टेक्नोलॉजी जैसे हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 8, 2025 6:04 अपराह्न

Hero MotoCorp
Follow Us
---Advertisement---

Hero MotoCorp: मई 2025 की बाइक सेल में हीरो मोटोकॉर्प ने तहलका मचा दिया है। टू व्हीलर मेकर के मुताबिक, मई 2025 के दौरान 475164 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई। इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प सबसे अधिक बाइक बेचने वाली कंपनी बन गई है। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, मई 2024 के दौरान 471186 मोटरसाइकिलों की सेल हुई थी। ऐसे में मई 2025 में हीरो की बाइक सेल में इजाफा आया है। यही वजह है कि हीरो मोटोकॉर्प ने TVS और होंडा के ग्राहकों को छीन लिया है। हीरो की इस कामयाबी में कंपनी की लोकप्रिय मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus ने अहम भूमिका निभाई है।

Photo Credit: Hero MotoCorp

Hero MotoCorp की बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस का कैसा है डिजाइन

फेमस दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की धाकड़ बाइक Hero Splendor Plus में तगड़ी माइलेज के साथ कई हाईटेक फीचर्स देखने को मिलते हैं। हीरो स्पलेंडर प्लस बाइक में पारंपरिक और क्लासिक लुक दिया गया है। बाइक का हल्का वजन इसे काफी लोगों की पसंदीदा बाइक बनाती है। बाइक मेकर ने इसमें आरामदायक सीट दी है, जिससे लंबी दूरी की राइडिंग में कोई कठिनाई नहीं आती है। मोटरसाइकिल में सामान लेकर जाने के लिए एक मजबूत कैरियर दिया गया है।

हीरो मोटोकॉर्प की तगड़ी बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस के फीचर्स

बाइक मेकर Hero MotoCorp ने हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में सेल्फ स्टार्ट के साथ अलॉय व्हील्स, i3S टेक्नोलॉजी, इंटीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम, xSENS Fi टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इससे राइडर को बेहतर फ्यूल एफिशियंसी के साथ साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है।

Hero Splendor Plus Mileage

वहीं, Hero MotoCorp की दमदार बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc के साथ BS6 इंजन दिया गया है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियर 5 स्टेप एडजेस्टेबल शॉर्क ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिया गया है। ‘Bikewale’ के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस की माइलेज लगभग 80KMPL रह सकती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड
माइलेज80KMPL

Hero Splendor Plus Price

आपको बता दें कि SPLENDOR + DRUM BRAKE की एक्सशोरूम कीमत 77176 रुपये दिल्ली है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत (टॉप वेरिएंट SPLENDOR+ I3S BLACK and ACCENT OBD2B) 80176 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026