---Advertisement---

Hero MotoCorp: क्या हीरो का अपकमिंग Electric Scooter किफाएती दाम में लेगा एंट्री? भौकाल मचा सकते हैं लीक हुए धाकड़ फीचर्स

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प कंपनी अपने अपकमिंग Electric Scooter Hero Vida VX2 EV को किफाएती दाम में उतार सकता है। इसके धाकड़ फीचर्स लीक हो गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2025 6:21 अपराह्न

Hero MotoCorp
Follow Us
---Advertisement---

Hero MotoCorp: मई 2025 की दो पहिया सेल में एक बार फिर हीरो मोटोकॉर्प ने झंडे गाड़े हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने होंडा, टीवीएस, बजाज समेत सभी टू व्हीलर कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की। ऐसे में अब हीरो मोटोकॉर्प का पूरा ध्यान अपने अपकमिंग Electric Scooter पर है। जी हां, आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Vida VX2 EV में काफी यूनिक फीचर्स मिलने की संभावना जताई जा रही है। दो पहिया वाहन कंपनी हीरो पहले ही बता चुकी है कि वह Vida के साथ मिलकर 2 टू व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करेगी।

हीरो मोटोकॉर्प का अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा किफाएती मॉडल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि Hero MotoCorp Vida कंपनी के साथ मिलकर आगामी Electric Scooter Hero Vida VX2 EV को किफाएती दाम पर उतार सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 70000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। इसके पीछे हीरो मोटोकॉर्प की योजना है कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में किफाएती मॉडल पेश करके एक बड़े वर्ग को अपना ग्राहक बना ले। ऐसे में अगर Hero Vida VX2 EV इलेक्ट्रिक स्कूटर कम दाम के साथ एंट्री लेता है, तो टीवीएस, बजाज, सुजुकी, होंडा और ओला की टेंशन में इजाफा हो सकता है।

Hero Vida VX2 EV के लीक फीचर्स

फेमस दो पहिया वाहन कंपनी Hero MotoCorp अपने आगामी Electric Scooter में कई जानदार फीचर्स शामिल कर सकता है। ऐसे में हालिया रिपोर्ट्स में Hero Vida VX2 EV इलेक्ट्रिक स्कूटर की खूबियां लीक हुई हैं। हीरो मोटोकॉर्प के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में छोटी TFT इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, फिजिकल की बेस्ड फंक्शन्स, पुराना कीहोल और स्विचगियर, कर्व्ड बॉडी शेप के साथ पारंपरिक लाइट्स, 2 बैटरी विकल्प और इलेक्ट्रिक स्कूटर को किफाएती बनाने के लिए पुराने प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 200KM की रेंज प्रदान कर सकता है।

Hero Vida VX2 EV Price in India

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hero MotoCorp का अपकमिंग Electric Scooter 70000 रुपये के साथ लॉन्च हो सकता है। हीरो विडा वीएक्स2 ईवी की इंडिया में कीमत (टॉप वेरिएंट का प्राइस) 75000 रुपये के करीब रहने की संभावना है।

Hero Vida VX2 EV Launch Date

टू व्हीलर निर्माता हीरो विडा ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि हीरो विडा वीएक्स2 ईवी की लॉन्च डेट 1 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026