---Advertisement---

Hero Sales January 2025: देश के हर कोने में मची हीरो की धूम! एक महीने में बेच डालें 4 लाख से ज्यादा दो पहिया वाहन, जानें सेल रिपोर्ट

Hero Sales January 2025: जनवरी 2025 के दौरान हीरो ने देशभर में जमकर अपने वाहन बेचे। एक महीने में 4 लाख से ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 4, 2025 7:11 अपराह्न

Hero Sales January 2025
Follow Us
---Advertisement---

Hero Sales January 2025: देश के दो पहिया वाहन बाजार में हीरो मोटोकॉर्प का अच्छा-खासा दबदबा देखने को मिलता है। इसका असर बीते महीने जनवरी 2025 के दौरान सामने भी आया है। जी हां, हीरो सेल्स जनवरी 2025 काफी शानदार रही है। हीरो ने बताया है कि जनवरी 2025 के दौरान 442873 यूनिट्स की सेल दर्ज की। इसमें 2.14 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जनवरी 2025 के दौरान हीरो ने देशभर में धूम मचाई है।

Hero Sales January 2025 में हुई 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी

टू व्हीलर कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि जनवरी 2025 के दौरान घरेलू बाजार में 412378 यूनिट्स की बिक्री की गई। इस वजह से हीरो सेल्स जनवरी 2025 कंपनी के लिए काफी शानदार साबित हुई। हीरो के मुताबिक, दिसंबर 2024 में 30495 इकाइयों की सेल हुई थी। इस तरह से एक महीने के दौरान बिक्री में 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। जनवरी 2024 के दौरान हीरो ने 433598 यूनिट्स की सेल दर्ज हुई थी। कंपनी ने दावा किया है कि एक साल के दौरान 9275 इकाइयों का अंतर दर्ज किया गया है। ऐसे में कंपनी ने कहा है कि सेल में थोड़ी सी वृद्धि आई है।

हीरो सेल्स जनवरी 2025 में रहा हीरो बाइक का बड़ा योगदान

लोकप्रिय दो पहिया वाहन कंपनी ने बताया है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का भी फायदा मिला है। हीरो ने इस ऑटो एक्सपो 2025 में Xpulse 210, Xoom 160, Xoom 125 और नया Hero Xtreme 250R मॉडलों को लॉन्च किया था। Hero Sales January 2025 में सबसे ज्यादा योगदान बाइक का रहा।

कंपनी ने जनवरी 2025 में अपनी कुल सेल में 90 फीसदी से अधिक बाइक की सेल की है। उधर, हीरो के स्कूटर्स की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जनवरी 2025 में स्कूटरों की 42580 यूनिट्स बेची। ऐसे में जनवरी 2024 के मुकाबले लगभग 34 फीसदी का इजाफा देखा गया है। इसके अलावा हीरो ने विदेशों में 30000 से अधिक यूनिट्स बेची। इसमें एक साल के दौरान 140 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026