---Advertisement---

Hero Splendor की रोजाना बिकीं 89 यूनिट्स! लोगों ने जमकर लुटाया प्यार, नहीं रहा कोई आसपास; जानें धाकड़ खूबियां

Hero Splendor: जून 2025 के दौरान हीरो स्प्लेंडर ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया और रोजाना 89 यूनिट्स की सेल दर्ज की। इसके साथ यह बाइक जून में सबसे अधिक बिकने वाला दो पहिया वाहन बन गया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 16, 2025 7:02 अपराह्न

Hero Splendor
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor: हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रिय मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर ने एक बार फिर से लोगों पर अपना जादू बिखेरा। जून 2025 में हीरो स्प्लेंडर बाइक को लोगों ने जमकर खरीदा। एसआईएएम यानी भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता सोसायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर ने 100cc से 125cc सेगमेंट तक की सभी मोटरसाइकिलों को पीछे छोड़ दिया है। एसआईएएम के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर जून 2025 में सबसे अधिक बिकने वाला टू व्हीलर रहा।

Hero Splendor बाइक पर लोगों ने दिखाया अपना भरोसा

एसआईएएम यानी भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता सोसायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर की जून 2025 में कुल 267607 यूनिट्स की बिक्री हुई। ऐसे में अगर इसकी रोजाना सेल की एवरेज देखें, तो करीब 89 यूनिट्स की सेल रोजाना हुई है। इससे साफ है कि हीरो मोटोकॉर्प की इस दमदार बाइक पर लोगों ने आंख बंद करके भरोसा किया है। जून 2025 में टू व्हीलर की बिक्री के मामले में हीरो स्प्लेंडर के आसपास भी कोई नहीं है। एसआईएएम के अनुसार, सेल के मामले में Hero HF Deluxe बाइक 97770 यूनिट्स की सेल के साथ दूसरे नंबर रही। इसके बाद तीसरे स्थान पर Honda CB Shine मोटरसाइकिल का नंबर आता है। इस बाइक की जून में 93975 यूनिट्स की बिक्री हुई।

हीरो स्प्लेंडर बाइक में मिलती हैं कमाल की टेक्नोलॉजी

जून 2025 में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक Hero Splendor में काफी दमदार खूबियां देखने को मिलती हैं। हीरो कंपनी ने इस बाइक में i3S टेक्नोलॉजी को शामिल किया है। ऐसे में यह स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ काम करती है। इस फीचर की वजह से मोटरसाइकिल कम फ्यूल खर्च करती है और ज्यादा माइलेज देती है। इसके अलावा इस बाइक में xSens Fi टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसकी मदद से बाइक इंटेलीजेंस सेंसर के साथ काम करती है और बेहतर फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05nm
गियरबॉक्स4 स्पीड मैन्युअल
माइलेज73KMPL

हीरो स्प्लेंडर का दमदार इंजन

वहीं, Hero Splendor मोटरसाइकिल में 97.2cc का OBD 2B कंप्लायंट के साथ BS6 सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक के फ्रंट में डिस्क और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर लगभग 73KMPL की माइलेज दे सकती है। इसके स्प्लेंडर प्लस ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 79426 रुपये दिल्ली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026