---Advertisement---

Hero Splendor Electric: तो क्या पेट्रोल से चलने वाली हीरो स्प्लेंडर बाइक से भी पावरफुल होगा इलेक्ट्रिक वर्जन? जानें संभावित कीमत

Hero Splendor Electric: हीरो बहुत जल्द अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश कर सकती है। इसके संभावित फीचर्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 25, 2025 5:21 अपराह्न

Hero Splendor
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Electric: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल में हीरो स्प्लेंडर का नाम सबसे टॉप पर आता है। बजट में ये अच्छी रेंज देती है। जिसकी वजह से फिल्ड वर्क में इस मोटरसाइकिल को काफी इंस्तेमाल किया जाता है। खबरों की मानें तो ग्राहकों की फेवरेट बाइक का कंपनी अब इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आने वाली है। लीक खबरों की मानें तो इसे साल 2027 तक पेश किया जा सकता है। हालंकि अभी तक Hero Splendor Electric की कीमत, फीचर्स और लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों में तो इसकी संभावित कीमत तक बताई जा रही है।

Hero Splendor Electric Price क्या हो सकता है?

हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर कुछ समय पहले कंपनी ने कहा था कि, इस इलेक्ट्रिक बाइक पर काम चल रहा है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 99000 के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ये बाइक पेट्रोल वेरियंट में आने वाली मोटरसाइकिल के इंजन से पावरफुल हो सकती है।Hero Splendor Electric के प्रोजेक्ट को AEDA नाम दिया गया है। खबरों की मानें तो कंपनी इसकी हर साल दो लाख के आस-पास यूनिट बना सकती है।

हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक के संभावित फीचर्स

हीरो स्प्लेंडर में 3000W मोटर मिल सकती है। इसके साथ ही 4.0 kWh लिथियम-आयन बैटरी हीरो दे सकती है। ये सिंगल चार्ज पर 250 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। आपको बता दें, Hero Splendor Bike को आज से 30 साल पहले लाया गया था। इसने बहुत ही कम समय में ग्राहकों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल कर ली है। Hero Splendor Electric में क्या कुछ नया मिलेगा, इसका इंतजार करना पड़ेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026