---Advertisement---

Hero Splendor Plus: 5 बड़े कारण जो आपको स्प्लेंडर प्लस खरीदने पर कर सकते हैं मजबूर, तकनीक से लेकर खूबियां तक सब मस्त

Hero Splendor Plus: बाइक मेकर ने अपनी आधिकारिक साइट पर दावा किया है कि यह बाइक दुनिया की नंबर एक मोटरसाइकिल है। इसमें कई खास चीजें दी गई हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 28, 2024 4:37 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: देश की चर्चित मोटरसाइकिल कंपनी Hero MotoCorp अपनी शानदार बाइक के लिए फेमस है। बीते महीने नंवबर में सबसे ज्यादा हीरो कंपनी की ही मोटरसाइकिलों ने धूम मचाई थी। कंपनी के पास बहुत बड़ा पोर्टफोलिया है। ऐसे में Hero Splendor Plus बाइक ने सबको पछाड़ते हुए नंबर एक का स्थान हासिल किया था। अगर आप भी नए साल के करीब किसी बाइक को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो एक बार इसके बारे में 5 चीजों को विस्तार से जान लीजिए।

Hero Splendor Plus में i3S तकनीक

कंपनी ने Hero Splendor Plus बाइक में i3S तकनीक दी है। इसमें स्टार्ट और स्टॉप सिस्टम देखने को मिलता है। इसकी मदद से बाइक का एमिशन बेहतर होता है। साथ फ्यूल एफिशियंसी अच्छी होती है।

CBS तकनीक है कमाल

आपको बता दें कि हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में इंटीग्रेटिड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इस सुविधा की वजह से राइड नियंत्रित और सुरक्षित रहती है।

बाइक की सीट में एक्सट्रा कंफर्ट

हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक की सीट पर आसानी से बैठकर राइड पूरी की जा सकती है। कंपनी का दावा है कि यह हर सड़क पर राइडर को कंफर्ट प्रदान करती है। ऐसे में बाइक चलाते समय गड्डों पर ज्यादा परेशानी नहीं होती है।

यह सुविधा बाइक को बनाती है यूनिक

बाइक में इंटेलीजेंस सेंसर बेस्ड तकनीक दी गई है। यह फ्यूल एफिशियंसी के साथ पावर और पिकअप को बेहतर करती है।

मोटरसाइकिल के खास फीचर्स

अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि इस बाइक में साइड स्टैंड इंडीकेटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, 5 स्टेप एडजेस्टेबल सस्पेंशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बड़ा ग्लॉवबॉक्स, हार्जड लाइट्स, ईको इंडीकेटर और XSENS FI तकनीक दी गई है।

फीचर्सHero Splendor Plus
इंजन97.2cc
पावर7.01bhp
टॉर्क8.05nm
गियरबॉक्स4 स्पीड मैन्युअल
फ्यूल टैंक9.8 लीटर

Hero Splendor Plus का इंजन पावरट्रेन स्पेक्स

वहीं, यह बाइक 4 वेरिएंट और 7 कलर विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 97.2cc का एयर कूल्ड तकनीक के साथ सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 7.01bhp की ताकत और 8.05nm का टॉर्क देता है। इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके ड्रम वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 75441 रुपये दिल्ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026