---Advertisement---

Hero Splendor Plus: सिर्फ 2617 रुपये में घर ला सकते हैं धांसू माइलेज वाली बाइक, इस खास टेक्नोलॉजी के पलभर में हो जाएंगे दीवाने; जानें पूरी डिटेल

Hero Splendor Plus: देश की सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस को मात्र 2617 रुपये में घर ला सकते हैं। इस बाइक में दमदार माइलेज के साथ खास टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 13, 2025 5:08 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से सामान खरीदना पसंद करते हैं, तो आपको पता ही होगा कि आजकल 10 मिनट में हर सामान डिलीवर हो जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दमदार माइलेज बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट साइट पर हीरो की इस बढ़िया मोटरसाइकिल को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इस पॉपुलर कम्यूटर बाइक को बेहद ही आकर्षक डील के साथ उतारा गया है। आइए आगे जानते हैं कि इस बाइक को किस तरह से 2617 रुपये में अपना बना सकते हैं।

Hero Splendor Plus पर ईएमआई ऑफर

शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर हीरो स्प्लेंडर प्लस 74437 रुपये के साथ सेल के लिए लिस्ट किया है। मगर इस पर कैशबैक, बैंक ऑफर्स के साथ कई पार्टनर डील्स भी दी जा रही है। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि इस मोटरसाइकिल को 2617 रुपये की ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं। यह कंपनी का शुरुआती ईएमआई प्लान है। हालांकि, ईएमआई ऑफर के तहत कई बैंकों के विकल्प दिए गए हैं। ऐसे में ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी बैंक का ईएमआई प्लान चुनकर हीरो की इस बाइक को घर ला सकते हैं।

Photo Credit: Flipkart

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलती है धाकड़ माइलेज

दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस कम्यूटर बाइक पर खरीद की तारीख से 5 वर्ष या 70000 किलोमीटर की अवधि के लिए वारंटी देती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह मोटरसाइकिल लगभग 61kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। इस बाइक में 97.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक शामिल किया गया है। इस मोटरसाइकिल का कुल वजन 112 किलोग्राम है। ऐसे में इसे शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी आसानी से चलाया जा सकता है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड
माइलेज61kmpl

यह टेक्नोलॉजी बाइक को बनाती है खास

वहीं, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक की खूबियों की बात करें, इसमें आई3एस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह पावरफुल टेक्नोलॉजी बाइक की फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने का काम करती है। इतना ही नहीं, इसमें एक्ससेंस एफआई टेक्नोलॉजी को भी जोड़ा गया है। इससे बाइक की पिकअप और हैंडलिंग बेहतर होती है। साथ ही इंटेलीजेंस सेंसर भी जोड़े गए हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026