---Advertisement---

Hero Splendor Plus Vs Hero HF Deluxe: स्टाइल, कंफर्ट और माइलेज के मामले में हीरो की कौन सी बाइक मारती है बाजी, आंखे खोल देगा यह अंतर!

Hero Splendor Plus Vs Hero HF Deluxe: हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम हीरो एचएफ डीलक्स बाइक्स में से किसमें अधिक कंफर्ट और स्टाइल मिलता है। साथ ही परफॉर्मेंस के मामले में कौन किस बाइक पर भारी पड़ती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 30, 2025 4:21 अपराह्न

Hero Splendor Plus Vs Hero HF Deluxe
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus Vs Hero HF Deluxe: साल के आखिर में बहुत सारे बाइक्स के शौकीन नई मोटरसाइकिल खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में एक स्टाइलिश और आरामदायक बाइक घर लाने की सोच रहे हैं, तो यहां से आपका काम बन सकता है। इस न्यूज में आपको 2 धाकड़ बाइक के बीच अंतर देखने को मिल जाएगा। हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम हीरो एचएफ डीलक्स बाइक में से किस मोटरसाइकिल पर दांव लगाना सही साबित हो सकता है। आइए नीचे आर्टिकल में जानने का प्रयास करते हैं।

Hero Splendor Plus Vs Hero HF Deluxe की कीमतों में अंतर

अगर हीरो स्प्लेंडर प्लस बनाम हीरो एचएफ डीलक्स बाइक्स की कीमत की बात करें, तो स्प्लेंडर प्लस का एक्सशोरूम दाम 73902 रुपये दिल्ली रखा गया है। जबकि, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल का एक्सशोरूम प्राइस 55992 रुपये दिल्ली तय किया गया है।

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलती है पैसे बचाने वाली खास तकनीक

वहीं, दो पहिया वाहन कंपनी की हीरो स्प्लेंडर प्लस कम्यूटर बाइक की बात करें, तो इसमें क्लासी और पारंपरिक डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी ने बाइक के साइड पैनल पर आकर्षक ग्राफिक्स और सिंपल लुक के साथ फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें सिंगल पीस सीट, दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक और 112 किलोग्राम वजन है। यही वजह है कि इस बाइक को शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी आसानी से चलाया जा सकता है। इसमें डिजिटल मीटर, ब्लूटूथ, यूएसबी चार्जर की सुविधा मिलती है। साथ ही आई3एस तकनीक शामिल की गई है। इससे बाइक की फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होती है। मोटरसाइकिल में 97.2cc का इंजन दिया गया है, जो कि 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी माइलेज लगभग 61KMPL रह सकती है।

हीरो एचएफ डीलक्स को स्पेशल बनाता है यह फीचर

दूसरी तरफ, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल की बात करें, तो इसमें भी सिंपल और लुभावना लुक देखने को मिलता है। बाइक में लंबी सिंगल-पीस सीट, न्यूट्रल सेट हैंडलबार और फुटपेग और एक सिंगल-पीस ग्रैब-रेल जैसे एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। बाइक के दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक के साथ सीबीएस यानी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। इसमें हॉरिजॉन्टल स्टाइल फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। साथ ही हीरो ने इस मोटरसाइकिल में एक्ससेंस एफआई टेक्नोलॉजी को जोड़ा है। इससे बाइक कम फ्यूल खर्च करती है। इसमें 97.2cc का इंजन और 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी माइलेज लगभग 65KMPL की रहती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लसहीरो एचएफ डीलक्स
इंजन97.2cc 97.2cc
पावर7.91bhp7.91bhp
टॉर्क8.05Nm8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड 4 स्पीड
माइलेज61KMPL65KMPL

दोनों में से किस मोटरसाइकिल का चुनाव करना फायदे का सौदा?

अगर आप हीरो की इन दोनों मोटरसाइकिलों में से किसी एक का चुनाव करना चाहते हैं, तो ऊपर बताई गई डिटेल के आधार पर कर सकते हैं। हीरो की दोनों ही बाइक में दमदार इंजन और लगभग समान माइलेज मिलती है। ऐसे में आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now