---Advertisement---

Hero Splendor Plus Xtec: फेस्टिव सीजन में तगड़ी बाइक पर मिल रहा 100% कैशबैक और गोल्ड कॉइन जीतने का सुनहरा मौका, सेफ्टी से नहीं होता कोई समझौता

Hero Splendor Plus Xtec: त्योहारी मौसम में हीरो टू व्हीलर कंपनी अपनी पॉपुलर बाइक पर 100 फीसदी कैशबैक के साथ गोल्ड कॉइन जीतने का अवसर भी प्रदान कर रही है। इस मोटरसाइकिल में माइलेज के अलावा सुरक्षा के लिए कई फीचर्स मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 14, 2025 3:36 अपराह्न

Hero Splendor Plus Xtec
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus Xtec: चंद दिनों बाद दिवाली का त्योहार है, ऐसे में हर तरफ फेस्टिवल ऑफर्स की धूम है। ऐसे में बाइक कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल पर हैरान करने वाला ऑफर दे रही है। यह सच है कि आप हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक के साथ गोल्ड का सिक्का भी जीत सकते हैं। वहीं, बाइक की माइलेज और फीचर्स के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि इस धांसू कम्यूटर मोटरसाइकिल के आगे कोई भी नहीं टिक सकता है। अगर नहीं जानते हैं, तो नीचे आर्टिकल में इसकी सारी खूबियों की डिटेल पढ़ सकते हैं।

Hero Splendor Plus Xtec पर उठाएं फेस्टिव ऑफर का लाभ

लोकप्रिय वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ऑफिशियल पेज पर बताया है कि हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक का दाम 77428 रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखा गया है। यह कीमत इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट का है। इसके डिस्क ब्रेक मॉडल का एक्सशोरूम प्राइस 80471 रुपये दिल्ली तय किया गया है। दो पहिया बाइक कंपनी के मुताबिक, इस बाइक पर गोल्ड कॉइन और 100 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को सभी नियम और शर्तों को पूरा करना होगा।

Photo Credit: Hero MotoCorp

हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक की 73KMPL की माइलेज बना सकती है दीवाना

कंपनी ने बताया है कि कम्यूटर बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक में सुरक्षा के लिए फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक जोड़ा गया है। इससे बाइक के अचानक ब्रेक लगने पर राइडर और मोटरसाइकिल दोनों सुरक्षित रह सकते हैं। डिस्क ब्रेक बाइक में कमाल की सेफ्टी प्रदान करता है। वहीं, रियर पहिए पर ड्रम ब्रेक दिया गया है। साथ ही साइड स्टैंड इंजन कटऑफ की भी सुविधा जोड़ी गई है। कुल मिलाकर यह बाइक सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मोटरसाइकिल 73KMPL की माइलेज दे सकती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक
इंजन97.2 cc
पावर7.9bhp 
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड
माइलेज73KMPL

फेमस कम्यूटर बाइक में फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने के लिए मिलती है खास तकनीक

वहीं, अगर हीरो की इस फेमस कम्यूटर बाइक के डिजाइन की बात करें, तो इसे काफी पारंपरिक अंदाज में उतारा गया था। मगर बाइक का सिंपल लुक भी कई लोगों को रास आ सकता है। वाहन कंपनी ने दावा किया है कि इसमें आई3एस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इससे बाइक की फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होती है। इतना ही नहीं, इसके अलावा, इस धांसू बाइक में एक्ससेंस एफआई तकनीक को भी शामिल किया गया है। इससे बाइक की पिकअप और हैंडलिंग में काफी सुधार होता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026