---Advertisement---

Hero Splendor Plus Xtec: xSens टेक्नोलॉजी बाइक में देती है धांसू माइलेज, मॉर्डन फीचर्स से सफर हो जाता है सेफ और कंफर्टेबल

Hero Splendor Plus Xtec: हीरो की धांसू बाइक में xSens टेक्नोलॉजी धाकड़ माइलेज देती है। इसके मॉर्डन फीचर्स से सफर सेफ और कंफर्टेबल हो जाता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 27, 2025 12:37 अपराह्न

Hero Splendor Plus Xtec
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus Xtec: किसी भी बाइक में सबसे ज्यादा जरूरी क्या होता है। आप कहेंगे माइलेज, तो हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। जी हां, हीरो टू व्हीलर कंपनी के मुताबिक, स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक वेरिएंट माइलेज के मामले में राइडर्स को निराश नहीं करती है। साथ ही इस कम्यूटर मोटरसाइकिल में स्टाइलिश लुक किसी को भी इसका दीवाना बना सकता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह बाइक 2 वेरिएंट के साथ आती है। इसमें + XTEC DISC BRAKE और + XTEC DRUM BRAKE वेरिएंट का विकल्प मिलता है। दोनों की कीमत में अधिक अंतर नहीं है। इसके डिस्क ब्रेक मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 84301 रुपये और DRUM BRAKE वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 81001 रुपये रखी गई है।

Hero Splendor Plus Xtec देती है xSens टेक्नोलॉजी

अगर आप किसी धांसू माइलेज वाली बाइक को खोज रहे हैं, तो यकीन मानिए हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक आपको फायदा दे सकती है। हीरो ने दावा किया है कि इस बाइक में xSens टेक्नोलॉजी दी गई है। यह तकनीक बाइक में इंटेलीजेंस सेंसर के तौर पर काम करती है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से बाइक में फ्यूल एफिशियंसी की सुविधा मिलती है।

ऐसे में मोटरसाइकिल चलाते समय राइडर को आसानी से और काफी जल्दी बाइक की पिकअप मिल जाती है। साथ ही इस फीचर की वजह से इंजन काफी पावरफुल क्षमता भी प्रदान करता है। इस फीचर की वजह से बाइक कम एमिशन पैदा करती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक एक लीटर पेट्रोल में 73 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज दे सकती है।

Hero Splendor Plus Xtec में धूम मचाते हैं मॉर्डन फीचर्स

लोकप्रिय टू व्हीलर कंपनी हीरो ने दावा किया है कि हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक मोटरसाइकिल में मॉर्डन फीचर्स दिए गए हैं। इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ के साथ कॉल, SMS अलर्ट, रियल टाइम माइलेज, i3S टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक शामिल किया गया है। बाइक के फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियल व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशन जोड़ा गया है। इस तरह से लंबी दूरी भी इस बाइक से काफी सुरक्षित और कंफर्टेबल हो सकती है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड
माइलेज73KMPL

हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक का धमाकेदार इंजन

वहीं, बाइक मेकर ने Hero Splendor Plus Xtec में 97.2cc का सिंगल सिलेंंडर एयर कूल्ड इंजन दिया है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05Nm टॉर्क पैदा करता है। हीरो ने इस बाइक में एडवांस फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। यह बाइक 3 कलर में उपलब्ध है, इसमें blue, grey और white रंग शामिल है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026