---Advertisement---

Hero Surge S32: हीरो करने वाला बड़ा करिश्मा? वर्ल्ड फर्स्ट 3 व्हीलर से टू व्हीलर में बदलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन से उठा पर्दा, क्या ऑटो इंडस्ट्री में लाएगा नई क्रांति? जानें डिटेल

Hero Surge S32: फेमस वाहन कंपनी हीरो जल्द ही दुनिया का पहला 3 व्हीलर से टू व्हीलर में बदलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में उतार सकता है। इसमें कई खास सेफ्टी खूबियों के साथ बड़ी बैटरी मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 29, 2025 12:37 अपराह्न

Hero Surge S32
Follow Us
---Advertisement---

Hero Surge S32: यह तो आप जानते ही होंगे कि भारत में बीते कुछ सालों के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी काफी तेजी से बढ़ी है। कई देसी और विदेशी कंपनियों ने अपने फ्यूल वाले लोकप्रिय वाहनों को इलेक्ट्रिक अवतार में उतारा है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प का भी नाम शामिल है। हीरो देश के दो पहिया वाहन सेक्टर की बड़ी कंपनी है। ऐसे में कंपनी ने अपने बड़े नाम के अनुरूप ही खास काम भी किया है। जी हां, दरअसल, हीरो ने दुनिया को पहली बार ऐसे इलेक्ट्रिक वाहन की झलक दिखाई है, जो कि 3 व्हीलर से टू व्हीलर में तब्दील हो जाता है। हम बात कर रहे हैं हीरो सर्ज एस32 की। माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक ऑटो सेक्टर को नई दिशा प्रदान कर सकता है।

Hero Surge S32 कब तक दे सकता है भारतीय बाजार में दस्तक?

कई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरो सर्ज एस32 को साल के आखिर तक इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक यह भारत में उपलब्ध नहीं है। ‘Bikewale’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने इस टू-व्हीलर कॉन्सेप्ट को बीते साल पेश किया था। ऐसे में इसे एक साल के भीतर लाने की योजना थी। मगर अभी तक इस बारे में कंपनी ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

हीरो सर्ज एस32 की संभावित कीमत आई सामने

‘Bikewale’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थ्री व्हीलर से टू व्हीलर में बदलने वाला इलेक्ट्रिक वाहन हीरो सर्ज एस32 का अनुमानित दाम 2.50 लाख रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। मगर यह जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है।

मिनटों में बन जाएगा थ्री व्हीलर से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर

दो पहिया निर्माता हीरो ने इस कॉन्सेप्ट व्हीकल को पर्सनल मोबिलिटी के साथ-साथ कमर्शियल कामों के लिए भी तैयार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वाहन को सिर्फ 3 मिनट में थ्री व्हीलर से टू व्हीलर में तब्दील किया जा सकता है। वही, तीन पहिया गाड़ी के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए इसे इलेक्ट्रॉनिक कनेक्टर से प्लग इन करना होगा। राइडर स्कूटर के हैंडलबार से तीन पहिया गाड़ी के कंट्रोल को एक्सेस कर पाएगा। दोनों मॉडल में अलग-अलग मोटर और बैटरी पैक दिए गए हैं।उन्हें एक ही कंट्रोल सेट से नियंत्रित किया जा सकता है।

मिल सकती हैं ये दमदार सेफ्टी खूबियां

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हीरो के इस बदलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन में काफी यूनिक डिजाइन और कई दमदार खूबियां देखने को मिल सकती हैं। इसमें सुरक्षा के लिए एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस्ड स्टेबिलिटी सिस्टम की सुविधा आने की संभावना है। वहीं, बताया जा रहा है कि यह वाहन अभी तक सिर्फ एक कॉन्सेप्ट मतलब प्रोटोटाइप है। अगर भविष्य में इसे प्रोडक्शन में लाने की योजना बनती है, तो वाहन कंपनी हीरो इसे बना सकती है। हालांकि, अभी तक हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाबत कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026