---Advertisement---

Hero Splendor: हीरो की सबसे पॉपुलर बाइक पर इंस्टेंट डिस्काउंट लेने का आखिरी मौका, माइलेज छोड़िए, पलभर में इस टेक्नोलॉजी के हो जाएंगे फैन

Hero Splendor: हीरो स्प्लेंडर की सबसे अधिक फेमस बाइक पर इंस्टेंट डिस्काउंट लेने का आखिरी अवसर है। इस बाइक में जानदार माइलेज ही नही, बल्कि 2 खास तकनीक भी मिलतीत हैं, जो राइडर को काफी पसंद आ सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 28, 2025 5:26 अपराह्न

Hero Splendor Plus
Follow Us
---Advertisement---

Hero Splendor Plus: जब भी कम्यूटर बाइक का नाम आता है, तो जहन में फौरन एक नाम आता है और वो है हीरो मोटोकॉर्प की मशहूर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल। अगर आप नहीं जानते हैं, तो बता दें कि इसके पीछे की वजह बिल्कुल साफ है कि इस बाइक का वजन काफी कम है। ऐसे में इसे शहरी सड़कों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी सुगमता के साथ चलाया जा सकता है। साथ ही इसकी माइलेज के बारे में तो आपने सुना ही होगा। अगले महीने से शादियों का मौसम शुरू होने वाला है, तो अगर आप नई बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो हीरो की मोटरसाइकिल पर मिल रहे खास ऑफर का तुरंत फायदा उठाएं।

Hero Splendor Plus पर इंस्टेंट डिस्काउंट लेने का आखिरी गोल्डन चांस

दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक, हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर 10 000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। टू व्हीलर कंपनी इस विशेष ऑफर को पिछले कई दिनों से चला रही है। ऐसे में इसके खत्म होने से पहले आपको इसका लाभ उठा लेना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील 31 अक्तूबर 2025 तक जारी रह सकती है। हालांकि, हीरो ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है।

Photo Credit: Hero MotoCorp

हीरो स्प्लेंडर प्लस में मिलती है दमदार माइलेज

वहीं, दमदार माइलेज के लिए हीरो स्प्लेंडर प्लस काफी लोकप्रिय है। इस बाइक को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह मोटरसाइकिल तकरीबन 61KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। हालांकि, माइलेज के आंकड़े बाइक राइडिंग पर भी काफी हद तक निर्भर करती है। दो पहिया वाहन कंपनी हीरो ने इस बाइक में 97.2cc का बीएस-6 सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। यह 7.91bhp की ताकत और 8.05Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। फ्रंट व्हील पर टेलीस्कोपिक और रियर व्हील पर ड्यूल शॉक अबसॉर्ब्स सस्पेंशन शामिल किया गया है।

स्पेक्सहीरो स्प्लेंडर प्लस
इंजन97.2cc
पावर7.91bhp
टॉर्क8.05Nm
गियरबॉक्स4 स्पीड
माइलेज61KMPL

इन खास तकनीक के दीवाने हो सकते हैं आप

आपको बता दें कि हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक में काफी पारंपरिक और सिंपल डिजाइन दिया गया है। साइड पैनल पर आकर्षक ग्राफिक्स के साथ 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। उधर, हीरो ने इस बाइक में आई3एस टेक्नोलॉजी को जोड़ा है। इससे बाइक की फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होती है। साथ ही बाइक फ्यूल की खपत कम करती है, तो राइडर की अच्छी बचत भी हो सकती है। इसके अलावा, इसमें एक्ससेंस एफआई टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे बाइक की पिकअप और हैंडलिंग काफी बढ़िया हो जाती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026