---Advertisement---

Hero Splendor: 68KMPL की माइलेज वाली बाइक पर 10000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने के लिए मिलता है खास फीचर

Hero Splendor: हीरो की धांसू माइलेज बाइक पर 10000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने के लिए खास फीचर दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 26, 2025 5:19 अपराह्न

Hero Super Splendor Xtec
Follow Us
---Advertisement---

Hero Super Splendor Xtec: जब भी बाइक खरीदने की बात आती है, तो काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। काफी लोग स्टाइल के साथ दमदार माइलेज भी चाहते हैं, तो कई लोगों को छूट भी चाहिए होती है। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन हीरो मोटोकॉर्प अपनी तगड़ी माइलेज बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक पर हजारों रुपये की छूट दे रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है, तो जल्द से जल्द इसका लाभ उठाएं और अपनी बचत करें। इस मोटरसाइकिल में बढ़िया फ्यूल एफिशियंसी के लिए खास तकनीक का उपयोग किया गया है।

Hero Super Splendor Xtec पर 10000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट

दो पहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक, हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक बाइक पर लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत 10000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस बाइक का एक्सशोरूम प्राइस 81998 रुपये दिल्ली रखा गया है।

Photo Credit: Hero MotoCorp

हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक में मिलती है धाकड़ माइलेज

वहीं, टू व्हीलर कंपनी ने अपने आधिकारिक पेज पर दावा किया है कि हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक बाइक 68KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है। इसमें 124.7cc का बीएस-6 सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 10.72bhp की ताकत और 10.6Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के फ्रंट व्हील में डिस्क और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक मिलता है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक और दोनों पहियों पर सीबीएस यानी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलता है।

स्पेक्सहीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक
इंजन124.7cc
पावर10.72bhp
टॉर्क10.6Nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज68KMPL

खास टेक्नोलॉजी के आप भी हो जाएंगे दीवाने

उधर, हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक मोटरसाइकिल में आई3एस टेक्नोलॉजी दी है। यह एक खास टेक्नोलॉजी है, जो बाइक के आइडल होने पर उसे ऑटोमैटिकली बंद करके फ्यूल एफिशिएंसी को ऑप्टिमाइज करती है, जिससे इको-फ्रेंडली राइड्स को बढ़ावा मिलता है।

इसके अलावा, डिजिटल डिस्प्ले पर स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, दो ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज और रियल-टाइम फ्यूल इकोनॉमी जैसी राइड से जुड़ी जानकारी भी दिखती है। अन्य फीचर्स के तहत इसमें एलईडी डीआरएल वाली एलईडी हेडलाइट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एक आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम और एक साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फंक्शन शामिल हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026