---Advertisement---

Hyundai Venue: नई वेन्यू के आने से पहले पुराने वेरिएंट पर उठाएं बंपर छूट का फायदा, धांसू माइलेज समेत मिलते हैं कई हाईफाई फीचर्स; जानें डिटेल

Hyundai Venue: हुंडई वेन्यू एसयूवी पर हजारों रुपये की सेविंग करने का मौका मिल रहा है। इस गाड़ी में दमदार माइलेज के साथ कई सारे हाईटेक फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 26, 2025 1:40 अपराह्न

Hyundai Venue
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Venue: एसयूवी कार सेगमेंट में हुंडई ने अपनी लोकप्रिय कार का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर ली है। कार मेकर के मुताबिक, 4 नवंबर 2025 को हुंडई वेन्यू का नया मॉडल लॉन्च होगा। कंपनी ने नई वेन्यू की बुकिंग भी शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर, वाहन कंपनी ने पुराने वर्जन पर बंपर छूट का ऐलान कर दिया है। अगर आप शादियों के सीजन से पहले नई कार खरीदना चाहते हैं, तो इस गाड़ी पर मिल रहे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

Hyundai Venue पर मिल रहा है हजारों रुपये का बेनिफिट

र कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि हुंडई वेन्यू पर जीएसटी में कमी के बाद 123659 रुपये तक की कमी आई है। साथ ही 50000 रुपये तक का अतिरिक्त बेनिफिट भी मिल रहा है। ऐसे में कार का एक्सशोरूम दाम 726381 रुपये रह जाता है। हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध रह सकता है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इसका लाभ उठाना चाहिए।

Photo Credit: Hyundai

हुंडई वेन्यू देती है जबरदस्त माइलेज

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुंडई वेन्यू एसयूवी लगभग 18kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। इसमें 1.2 लीटर का एनए पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है। यह इंजन 82bhp की पावर और 113.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

स्पेक्सहुंडई वेन्यू
इंजन1.2 लीटर
पावर82bhp
टॉर्क113.8Nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैन्युअल
माइलेज18kmpl

धाकड़ सेफ्टी खूबियों से लैस टॉप क्लास एसयूवी

वहीं, इस एसयूवी के डिजाइन की बात करें, तो इसमें एलईडी डीआरएलएस, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, डार्क क्रोम फ्रंट ग्रिल, 16 इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स मिलता है। कार के इंटीरियर में ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड सीट्स, एयर प्यूरिफायर, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा दी गई है। उधर, सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड असिस्ट, टीपीएमएस और एडीएएस के कई एडवांस फंक्शन्स का सपोर्ट दिया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026