---Advertisement---

Toyota Innova Hycross: जीएसटी में कमी के बाद कितनी है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली पावरफुल एसयूवी की कीमत, हाईटेक सेफ्टी खूबियों के साथ फुल टैंक पर दौड़ सकती है 1200KM

Toyota Innova Hycross: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एसयूवी का दाम जीएसटी में कमी के बाद कम हो गया है। इसमें दमदार माइलेज के साथ आलीशान सुरक्षा फीचर्स शामिल किए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 28, 2025 12:29 अपराह्न

Toyota Innova Hycross
Follow Us
---Advertisement---

Toyota Innova Hycross: अगले महीने से वेडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में अगर आप शादी के लिए नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर दांव लगा सकते हैं। जी हां, इस स्टाइलिश और पावरफुल एसयूवी में हैरान करने वाली माइलेज मिलती है। साथ ही कार में बैठे यात्रियों को पुख्ता सुरक्षा खूबियां देखने को मिलती हैं। इसके अलावा, बीते दिनों जीएसटी में कमी के बाद वाहन कंपनी टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी के प्राइस को कम किया है। ऐसे में अब लोगों को पहले से कम कीमत देनी होगी।

जीएसटी में कमी के बाद कितनी है Toyota Innova Hycross की कीमत

‘Cardekho’ वेबसाइट के मुताबिक, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की एक्सशोरूम कीमत 1815700 रुपये दिल्ली एक्सशोरूम रखी गई है। जीएसटी में कमी के बाद इसके टॉप वेरिएंट ZX(O) हाइब्रिड वेरिएंट का एक्सशोरूम दाम 30.83 लाख रुपए दिल्ली है।

फुल टैंक पर 1200 किलोमीटर दौड़ सकती है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

वाहन कंपनी ने टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एसयूवी में 2 पावरट्रेन के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। यह 173bhp की पावर और 209Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसके दूसरे विकल्प के तौर पर 2 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलता है, जिसमें पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का साथ दिया गया है। ‘ABP’ एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके पेट्रोल वेरिएंट की माइलेज लगभग 16.13kmpl रह सकती है। वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट तकरीबन 23.24kmpl तक की माइलेज प्रदान कर सकती है। यह एसयूव फ्यूल टैंक पूरा भरा होने पर लगभग 1200 किलोमीटर तक दौड़ सकती है।

स्पेक्सटोयोटा इनोवा हाइक्रॉस
इंजन2 लीटर पेट्रोल
पावर173bhp
टॉर्क209Nm
गियरबॉक्सऑटोमैटिक
माइलेज16.13kmpl (पेट्रोल वेरिएंट)

स्टाइलिश डिजाइन से लेकर हाईटेक सेफ्टी स्पेक्स बनाते हैं दीवाना

वहीं, इस कार के डिजाइन की बात करें, तो इसमें एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप 18 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। कार के इंटीरियर में लैदरेट सीट्स के साथ सॉफ्ट टच के लिए बढ़िया मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। गाड़ी में पैनॉरमिक सनरुफ, मल्टी जोन क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, रियर एसी वेंट्स, 10 इंच की और 7 इंच की डिस्प्ले और जेबीएल का बेहतर साउंड सिस्टम दिया गया है। उधर, कार में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर और बीएनसीएपी संस्था से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026