---Advertisement---

Hyundai Venue 2025: बेहतर केबिन स्पेस देगा आरामदायक सफर, एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर में हुए हैं ये खास बदलाव; क्या मिलेगी ज्यादा माइलेज?

Hyundai Venue 2025: अपकमिंग हुंडई वेन्यू 2025 एसयूवी में पहले से अधिक लुभावना बाहरी डिजाइन और इंटीरियर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसका इंजन की पावर को समान रखा जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 27, 2025 12:40 अपराह्न

Hyundai Venue 2025
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Venue 2025: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि एसयूवी कैटेगरी की पॉपुलर कार वेन्यू को प्रदर्शित कर दिया गया है। साथ ही कार मेकर ने आगामी एसयूवी की बुकिंग भी शुरु कर दी है। इस एसयूवी को खरीदने के लिए आपको 25000 रुपये का बुकिंग अमाउंट जमा करना होगा। वहीं, मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई हुंडई वेन्यू 2025 कार में कई खास अपग्रेड किए गए हैं। ऐसे में यह आगामी एसयूवी आपको पहली नजर में ही दीवाना बना सकती है।

Hyundai Venue 2025 कब होगी लॉन्च, जानें संभावित प्राइस

वाहन कंपनी हुंडई के मुताबिक, नई वेन्यू 2025 एसयूवी को 4 नवंबर 2025 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इसका दाम 8.89 से 14 लाख रुपये एक्सशोरूम के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसकी सटकी जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आ सकती है।

Photo Credit: Hyundai

हुंडई वेन्यू 2025 का डिजाइन कर सकता है आकर्षित

कार कंपनी ने दावा किया है कि नई वेन्यू 2025 को मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबा और चौड़ा रखा गया है। साथ ही एसयूवी का व्हीलबेस भी बढ़ाया गया है। इस वजह से कार में बेहतर केबिन स्पेस देखने को मिलता है। नई एसयूवी में 2520mm का व्हीलबेस है, ऐसे में इसमें 20mm का व्हीलबेस अधिक आता है।

इसके अलावा, नई वेन्यू 2025 कार में नया डिजाइन, ट्विन हॉर्न एलईडी डीआरएल, क्वाड-बीम एलईडी हेडलैंप, डार्क क्रोम रेडिएटर ग्रिल और नया इन-ग्लास वेन्यू एम्बलम शामिल हैं। ब्रिज शेप में रूफ रेल्स, मस्कुलर व्हील आर्च और 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील मिलते हैं।

कैसी हैं नई एसयूवी की खूबियां और सेफ्टी स्पेक्स

वहीं, हुंडई वेन्यू 2025 के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड, डार्क नेवी और डव ग्रे कलर में ड्यूल टोन नई थीम, कार में 12.3 इंच की दो डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर शामिल किया गया है। कार के भीतर डुअल-टोन लेदरेट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, कॉफी-टेबल-स्टाइल सेंटर कंसोल, रियर एसी वेंट्स, रियर विंडो सनशेड, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट की सुविधा भी मिलती है।

नई एसयूवी में बढ़िया लेग स्पेस भी मिलता है, इससे लंबे सफर के दौरान यात्रियों को थकावट नहीं होती है। इसके अलावा, गाड़ी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम और लेवल-2 एडीएएस पैक जोड़ा गया है।

स्पेक्सहुंडई वेन्यू 2025
इंजन1.2 लीटर पेट्रोल
पावर83bhp
टॉर्क114Nm
गियरबॉक्स6 स्पीड मैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज20.36KMPL

पावरट्रेन में नहीं हुआ कोई बदलाव, क्या मिलेगी ज्यादा माइलेज?

उधर, हुंडई वेन्यू 2025 में इंजन क्षमताओं को समान ही रखा गया है। गाड़ी में 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर का एनए पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल 83bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी ने इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई एसयूवी मैन्युअल वेरिएंट में लगभग 20.36KMPL की माइलेज प्रदान कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026