---Advertisement---

सबकी नींव हिलाने आ रहा Honda का Activa Electric Scooter! क्या OLA को देगा टक्कर?

Honda Activa Electric Scooter कंपनी जल्द पेश कर सकती है। इसका मुकाबला कई कंपनियों से हो सकता है। होंडा एक्टिवा भारत में काफी बिकती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 8, 2023 12:39 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 8, 2023 6:37 अपराह्न

honda active
Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa Electric Scooter: देश में ग्राहकों के दिलों पर राज करने वाली जापानी कंपनी होन्डा की कारें हो या फिर दो पहिया वाहन सभी को काफी पसंद किया जाता है। भारत में होन्डा का सबसे ज्यादा एक्टिवा स्कूटर बिकता है। इस स्कूटर पर ग्राहकों का लंबे समय से प्यार और विश्वास बना हुआ है। ऐसे में पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं कि, कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में होन्डा की एक्टिवा को उतारने की तैयारी में है।

Honda Activa Electric Scooter का मुकाबला

अगर वाकई में एक्टिवा का इलेक्ट्रिक स्कूटर आ जाता है तो इसका मुकाबला देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ-साथ TVS iQube, Ather 450X और Bajaj Chetak  जैसी बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर से हो सकता है।

Activa Electric Scooter हो सकता है पेश

फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कोई खास जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है, लेकिन ऑटो मार्केट में अफवाह चल रही है कि, इसे Consumer Electronic Show (CES) 2024 में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इसको लेकर कंपनी ने किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, होन्डा 30 नए Electric two-wheelers का पहले ही एलान कर चुकी है। ऐसे में खबरे हैं कि, एक्टिवा का भी इलेक्ट्रिक वर्जन आ सकता है। फिलहाल एक्टिवा के इस इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत, लॉन्चिग, फीचर्स को लेकर किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। ये खबर ऑटो मार्केट में चल रहीं अफवाहों के आधार पर बनाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026