---Advertisement---

Honda CB300R 2023: त्योहारों को खास बनाने के लिए होंडा ने लॉन्च की KTM 390 Duke के टक्कर पर ये बाइक, जानें क्या है खूबियां

Honda CB300R 2023: इस बाइक को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसे होंडा की प्रीमियम डीलरशिप BigWing के तहत प्री बुक किया जा सकता है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 16, 2023 1:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Honda CB300R 2023: वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने फेस्टिव सीजन में लोगो को तोहफा देते हुए Honda CB300R 2023 को कुछ नए बदलावों के साथ इंडियन मार्केट में उतार दिया है। लेटेस्ट बाइक को पर्ल स्पार्टन रेड और मैट मैसिव ग्रे मैटेलिक कलर वेरिएंट के साथ पेश की गई है। खास बात है इस मॉडल को विगत मॉडल की तुलना में कम कीमत में लाया गया है। जिसके कराण ये इस केटेगिरी में सस्ती बाइक भी बन गई है। इसमें क्या कुछ खास दिया गया है। जब जान रहे हैं इस खबर में।

कीमत और प्री बुकिंग

इस बाइक को विगत मॉडल की तुलना में 37000 रुपये कम में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस बाइक को होंडा की प्रीमियम डीलरशिप BigWing के तहत प्री बुक किया जा सकता है। इसको अगले कुछ हफ्तों में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

डिजाइन को लेकर क्या बदला?

बाइक को इमिशन नॉर्म्स के आधार पर भले ही बदला गया है लेकिन डिजाइन के मामले में इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसमें पहले जैसा ही स्पोर्टी सा दिखने वाला डिजाइन बरकरार रखा गया है। इसमें बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में सर्कूलर एलईडी हेडलैंप,छोटे साइज के टेललैंप और ऊपर की तरफ उठा हुआ एग्जॉस्ट मिलता है।

फीचर्स और इंजन

इसमें एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर क्लस्टर दिया गया है जो इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और खतरे के समय अलर्ट करने वाला लाइट स्विच दिया गया है। इसमें 286 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन प्रदान किया जाता है। जिसकी क्षमता 30.7 एचपी की शक्ति और 27.5 एनएम का पीक टॉर्क निकालने की है। इसको 6 स्पीड असिस्ट स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है।

फीचर्स Honda CB300R 2023
इंजन286 सीसी का सिंगल सिलेंडर
शक्ति30.7 एचपी की शक्ति
टॉर्क27.5 एनएम का पीक टॉर्क
ट्रांसमिशन6 स्पीड असिस्ट स्लिपर क्लच

KTM 390 Duke से टक्कर

इस बाइक को KTM 390 Duke के टक्कर पर देखा जा रहा है। केटीएम के अलावा इसका मुकाबला Tvs Apache RTR 310 से भी होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026

Leave a Comment