---Advertisement---

Honda City या Honda Amaze, कौन सी सेडान कम पैसों में देती है ज्यादा फायदा? खरीदने वाले फटाफट जानें

Honda City vs Honda Amaze: ये दोनों ही गाड़ियां काफी अच्छी हैं। लेकिन उसके बाद भी इनमें अंतर हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 27, 2024 12:42 अपराह्न

Honda City vs Honda Amaze
Follow Us
---Advertisement---

Honda City vs Honda Amaze: अगर आप किसी सेडान कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन कंफ्यूज हैं कि, ऐसी कौन सी सेडान कार खरीदें जो बजट में भी कम है और आपका खर्चा भी कम कराए। आज आपके हर सवाल का जवाब आपको मिलने वाला है। क्योंकि हम आपको दो सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान गाड़ियों Honda City और Honda Amaze के बारे में बताने जा रहे हैं। होंडा की ये सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियां। लेकिन क्या आपको पता है ? एक ही कंपनी की होने के कारण भी इनमें कई सारे अंतर हैं। जो कि, आपको खरीदने से पहले जरुर जानना चाहिए। इससे आपको फायदा मिलेगा।

Honda City की कीमत और फीचर्स

Honda City 13.78 लाख से लेकर 19.01 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में आती है। इस कार में आपको 1498 cc का इंजन मिलेगा। इसके साथ ही ये 17.8 से लेकर 18.4 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि, ये एक 5 Star (ASEAN NCAP) सेफ्टी के साथ आने वाली सेडान कार है।

Honda Amaze की कीमत और खासियत

Honda Amaze 7.16 लाख से लेकर 9.92 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में आने वाली कार है। इसमें 1199 cc का इंजन मिलता है। जो कि, 18.3 से लेकर 18.6 kmpl का माइलेज दे सकती है। ये Manual / Automatic ट्रांसमिशन के साथ आती है। इस कार को सेफ्टी में Global NCAP रेटिंग में 4 स्टार मिले हुए हैं।

कौन सी सेडान खरीद सकते हैं?

अगर आप अपने किसी अच्छे माइलेज वाली कार को खरीद ने की सोच रहे हैं तो Honda Amaze कम कीमत में आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। चलिए आपको इनके अन्य अंतरों की भी जानकारी देते हैं।

Honda City vs Honda Amaze के अंतर

फीचरHonda CityHonda Amaze
इंजन1498 cc का इंजन मिलता है।
1199 cc का इंजन मिलता है।
माइलेज17.8 – 18.4 kmpl का माइलेज देती है।18.3 – 18.6 kmpl का माइलेजी देती है।
सेफ्टी रेटिंग5 Star (ASEAN NCAP)सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है।Global NCAP सेफ्टी रेटिंग में 4 स्टार मिले हैं।
ट्रांसमिशनManual & Automatic ट्रांसमिशन मिलते हैं।Manual / Automatic ट्रांसमिशन मिलता है।
सीट5 Seater सीटर कार है।
5 Seater सीटर कार है।
टॉर्क145Nm@4300rpm Respectively की टॉर्क मिलती है।110 Nmकी टॉर्क मिलती है।
पावर119.35bhp@6600rpm की पावर मिलती है।88.5 bhp की पावर मिलती है।
फ्यूल वेरियंटPetrol फ्यूल वेरियंट में आती है।Petrol फ्यूल वेरियंट में आती है।
स्पीड170kmph की स्पीड मिलती है।160kmph की स्पडी मिलती है।
बूट का स्पेस510 लीटर का बूट का स्पेस मिलता है।420 लीटर का बूट का स्पेस मिलता है।

Honda City और Honda Amaze दोनों ही अच्छी सेडान कार हैं। इन्हें खरीदने से पहले इनके अंतरों को जानें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026

फ़रवरी 10, 2026