---Advertisement---

Maruti Ciaz पर भारी पड़ी Honda City अंतर देखकर खरीदने का करेगा मन, 1 मिनट में जानें कम कीमत में कौन सी कार है बेस्ट?

अगर आप सेडान कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो Honda City और Maruti Ciaz अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 4, 2023 12:10 अपराह्न

Honda City vs Maruti Ciaz
Follow Us
---Advertisement---

Honda City vs Maruti Ciaz: क्या आप सेडान कार खरीदने का विचार बना रहे हैं? अगर हां तो बता दें कि आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए दो सेडान कार लेकर आए हैं। हम इनका कंपैरिजन करने जा रहे हैं। ये कार हैं न्यू होंडा सिटी और मारुति सियाज। मारुति सुजुकी ने सियाज को कुछ समय पहले ही अपडेट किया है और न्यू होंडा सिटी सेडान सेगमेंट की पॉपुलर कार है। यहां हम आपको इन दोनों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स आदि से रूबरू कराने जा रहे हैं जो कार खरीदते समय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: देश की पहली स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक ULTRAVIOLETTE F77 की डिलीवरी हुई शुरू, लुक देखते ही हो जाओगे घायल

क्या हैं फीचर्स

इनके फीचर्स की बात करें तो बता दें कि मारुति सियाज और होंडा सिटी दोनों के ही फीचर्स लगभग एक जैसे हैं। दोनों ही कारों में बड़ा और 5 सीटर कैबिन मिल रहा है। दोनों ही कारों में डुअल टोन डैशबोर्ड, स्टार्ट/स्टॉप बटन, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, की-लेस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। होंडा सिटी में नई एडीएएस टेक्नोलॉजी को जोड़ा गया है और इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्टेड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो इसे मारुति सियाज से थोड़ा अलग बनाता है।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स

FeaturesMaruti CiazNew Honda City
Engine1462 cc1498 cc
Max Power103.25 bhp119.35 bhp
Max Torque138 Nm145 Nm
Seating Capacity55
Transmission TypeAutomaticAutomatic
Fuel Tank Capacity43 Liters40 Liters
ARAI Mileage20.04 kmpl18.4 kmpl
FuelPetrolPetrol
No. Of Cylinders44

क्या है कीमत

अगर इन दोनों की कीमत की बात करें तो बता दें कि होंडा सिटी 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए से शुरू होकर 15.97 लाख तक जाती है। वहीं मारुति सियाज के 8 वेरिएंट बाजारों में उपलब्ध हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.20 लाख रुपए से शुरू होकर 12.19 लाख रुपए तक जाती है।

ये भी पढ़ें: IPHONE से लेकर SAMSUNG के स्मार्टफोन पर FLIPKART “BIG BACHAT DHAMAAL” सेल दे रहा भारी डिस्काउंट, मौका न गवाएं

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026