---Advertisement---

TVS Ntorq 125 की बोलती बंद करने आया Honda Dio 125! इंजन में मिलेगी एन्हांस्ड स्मार्ट पावर, फटाफट जानें कीमत

Honda Dio 125: देश के टू-व्हीलर मार्केट में जापानी कंपनी होंडा का काफी दबदबा है। ऐसे में कंपनी ने अपने दो पहिया वाहन का पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया और दमदार स्कूटर होंडा डियो 125 (Honda Dio 125) लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर में काफी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्कूटर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 14, 2023 12:00 अपराह्न

Honda Dio 125
Follow Us
---Advertisement---

Honda Dio 125: देश के टू-व्हीलर मार्केट में जापानी कंपनी होंडा का काफी दबदबा है। ऐसे में कंपनी ने अपने दो पहिया वाहन का पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया और दमदार स्कूटर होंडा डियो 125 (Honda Dio 125) लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर में काफी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्कूटर को दो वेरिएंट स्टैंडर्ड और स्मार्ट के तौर पर उतारा है। इसे 7 कलर ऑप्शन के साथ इंडियन मार्केट में लाया गया है।

Honda Dio 125 की खास जानकारी

होंडा के इस नए स्कूटर में Pearl Siren Blue, Pearl Deep Ground Grey, Pearl Night Star Black, Matte Marvel Blue Metallic, Matte Axis Grey Metallic, Matte Sangria Red Metallic और Sports Red कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इसके फ्रंट फेंडर में बोल्ड ग्राफिक्स, एपरॉन साइड पैनल पर और बाकी के हिस्से पर सिंगल टोन फिनिश दिया गया है। डियो 125 के लोगो को अलग तरीके से डिजाइन किया गया है।

Honda Dio 125 के फीचर्स

इस स्कूटर में एपरॉन माउंटेड हैडलाइट्स, फ्रंट टर्न इंडीकेटर, बॉडी पैनल पर शॉर्प डिजाइन भी दिया गया है। इसके साथ स्प्लिट स्टाइल पिलो ग्रैब रेल और ड्यूल आउटलेट एग्जॉस्ट मिलता है। नए होंडा डियो 125 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, फ्यूल की जानकारी, साइड स्टैंड इंडीकेटर, क्लॉर्क, ट्रिपमीटर, इको इंडीकेटर और एच स्मार्ट की फीचर इसे काफी खास बनाता है। होंडा ने इसमें एसीजी स्टार्टर भी दिया है। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ईएसपी और ऑटोमेटिक चोक सिस्टम दिया गया है।

फीचर्सHonda Dio 125
इंजन125cc
ताकत8.19bhp
टॉर्क10.4nm
ट्रांसमिशनCVT ऑटोमेटिक

Honda Dio 125 Powertrain

इसके पावरट्रेन की बात करें तो इसमें OBD2 कंप्लायंट के साथ 125cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। ये इंजन 8.19bhp की ताकत और 10.4nm का टॉर्क देता है। इसमें CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 83400 रुपये है। वहीं, इसका  स्मार्ट वेरिएंट 91300 रुपये की एक्सशोरुम कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बाजार में इसका मुकाबला होंडा एक्टिवा 125, ग्रेजिया और टीवीएस एनटॉर्क 125 जैसे स्कूटरों से हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026