---Advertisement---

स्मार्ट चाबी वाले फीचर्स के साथ Honda Dio H का धमाका, अब Hero Xoom और Suzuki Access का क्या होगा!

Honda Dio H: इंडिया की टू-व्हीलर मार्केट में अपना खास दबदबा रखने वाली होंडा कंपनी ने अपना धांसू स्कूटर बाजार में उतार दिया है। इस स्कूटर में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। Honda Dio H स्कूटर के जरिए होंडा ने अपने पोर्टफोलियों में विस्तार किया है। आपको बता दें कि होंडा के इस स्कूटर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 10, 2023 10:28 पूर्वाह्न

Honda Dio H
Follow Us
---Advertisement---

Honda Dio H: इंडिया की टू-व्हीलर मार्केट में अपना खास दबदबा रखने वाली होंडा कंपनी ने अपना धांसू स्कूटर बाजार में उतार दिया है। इस स्कूटर में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। Honda Dio H स्कूटर के जरिए होंडा ने अपने पोर्टफोलियों में विस्तार किया है। आपको बता दें कि होंडा के इस स्कूटर को चाबी वाला स्मार्ट स्कूटर कहा जा रहा है। होंडा ने एच स्मार्ट तकनीक के साथ अपने सेगमेंट में तीसरे स्कूटर को पेश किया है। इससे पहले होंडा 6G एच स्मार्ट और होंडा एक्टिवा 125 एच स्मार्ट में भी इस फीचर को दिया गया है।

Honda Dio H के फीचर्स

वहीं, होंडा ने अभी तक इस स्कूटर के आधिकारिक फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। मगर बताया जा रहा है कि इसमें एक्टिवा की तरह ही स्मार्ट लॉक और अनलॉक, स्मार्ट फाइंड स्कूटर, स्मार्ट सेफ और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट कलस्टर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इस स्कूटर को बीएस-6 नए एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके अलावा इसमें डे टाइम रनिंग टाइम के साथ एलईडी हैडलैंप्स, एक्सटर्नल फ्यूल कैप और पासिंग स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

Honda Dio H का इंजन

होंडा ने इस स्कूटर में 109.51cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड तकनीक से लैस इंजन दिया है। इतनी क्षमता पर ये स्कूटर 7.73bhp की ताकत और 8.9nm का टॉर्क देता है। इसमें ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

फीचर्सHonda Dio H
इंजन109.51cc
ताकत7.73bhp
टॉर्क8.9nm

Honda Dio H की कीमत

होंडा ने इस स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किया है, इसमें स्टैंडर्ड, डिलक्स और एच स्मार्ट शामिल है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 70211 रुपये एक्सशोरूम और डिलक्स वेरिएंट का दाम 74212 रुपये एक्सशोरूम रखा गया है। वहीं, इसके एच स्मार्ट मॉडल की कीमत 77712 रुपये एक्सशोरूम तय की गई है। इस स्कूटर  का मुकाबला टीवीएस स्कूटर जेस्ट, हीरो जूम और सुजुकी एक्सेस से होगी।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के इस स्पेशल फीचर को जानकर खुद को खरीदने से रोक नहीं पाएंगे आप! इग्नोर करना है मुश्किल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026