---Advertisement---

Honda Elevate SUV: इन टॉप क्लास फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Honda Elevate SUV, Hyundai Creta से होगी कांटे की टक्कर

Honda Elevate Suv: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने Honda Elevate Suv को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यहां इसके फीचर्स और कीमतों के बारे में बताया गया है। चलिए जान लेते हैं इसके बारे में।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 4, 2023 12:54 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 2:19 अपराह्न

Honda Elevate Suv
Follow Us
---Advertisement---

Honda Elevate SUV: लंबे इंतजार के बाद जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स ने Honda Elevate SUV को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट एसयूवी को चार वेरिएंट के साथ लाया गया है। जिसमें SV, V, VX और ZX शामिल हैं। बता दें इसकी बुकिंग कंपनी ने जुलाई में ही ओपन कर दी थी और आज से इसकी डिलीवरी शुरू होने वाली है। आज इसकी कीमतों को भी रिवील किया गया है। हम यहां इसी के बारे में बात कर रहे हैं।

Honda Elevate Suv की कीमतें और कलर ऑप्शन

Honda Elevate Suv के बेस वेरिएंट के लिए कीमत 10.99 लाख एक्सशोरूम से शुरू होकर टॉप एंड वेरिएंट के लिए 15.99 लाख रुपये तक जाती हैं। इस गाड़ी को 7 कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में लाया गया है। इसे प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मैटेलिक, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, फोइनिक्स ऑरेंज पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल के अलावा कई अन्य कलर्स में लिया जा सकता है।

Honda Elevate SUV का इंजन और खुबियां

इस गाड़ी में 1.5 लीटर इंजन मिलता है जो 119बीएचपी की अधिकतम शक्ति 145 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क निकालने की क्षमता रखता है। इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके इंटीरियर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो 10.25 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम जो मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ सहज तरीके से काम करता है। इसमें 7 इंच का टीएफटी कलर डिस्प्ले दिया गया है। साथ में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सहुलियत भी ग्राहकों को मिल जाती है। इसमें मिलने वाले माइलेज की बात करें तो ये मैनुअल वेरिएंट के साथ 15.31 किमी/प्रतिली, जबकि सीवीटी वेरिएंट 16.92 15.31 किमी/प्रतिली का माइलेज ऑफर करता है।

फीचर्स Honda Elevate Suv
इंजन1.5 लीटर DOHC i-VTEC
टॉर्क145.1 न्यूटन मीटर
शक्ति119 बीएचपी
ट्रांसमिशन6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी

hyundai Creta से होगी टक्कर

इस लेटेस्ट गाड़ी को सीधे तौर पर hyundai Creta का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। क्योंकि हुंडई की तरफ से आने वाली क्रेटा में भी 1498 सीसी का इंजन प्रदान किया जाता है। साथ ही कई फीचर्स भी एक जैसे मिल जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026