---Advertisement---

Honda Elevate SUV में शामिल हुए 360 डिग्री सराउंड विजन कैमरा समेत ये जानदार फीचर्स, सेफ्टी के लिए मिलते हैं ढेर सारे स्मार्ट ऑप्शन्स

Honda Elevate: होंडा एलिवेट जापानी कंपनी की काफी पॉपुलर SUV है। इसमें यूनिक एक्सटीरियर, आकर्षक इंटीरियर और दमदार खूबियां मिलती हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए कई सारे एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 3, 2025 3:09 अपराह्न

Honda Elevate
Follow Us
---Advertisement---

Honda Elevate: जापानी कंपनी होंडा की कारों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। यही वजह है कि काफी लोग होंडा कारों पर अधिक भरोसा करते हैं। अपने ग्राहकों के इसी भरोसे को कंपनी ने आगे बढ़ाते हुए अपनी पॉपुलर एसयूवी होंडा एलिवेट को अपग्रेड किया है। ऐसे में अब होंडा एलिवेट एसयूवी पहले से ज्यादा सुपर स्टाइलिश और आकर्षक हो गई है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसमें सेफ्टी के लिए भी कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।

Honda Elevate Price

कार मेकर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया है कि होंडा एलिवेट का दाम 1191000 रुपये एक्सशोरूम रखा गया है।

होंडा एलिवेट SUV में शामिल हुए दमदार फीचर्स

वहीं, Honda Elevate के डिजाइन की बात करें, तो इसमें एक आकर्षक फ्रंट डिजाइन, एक सीधी ग्रिल, फ्लैट बोनट और चौकोर लुक और 17 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। कुल मिलाकर कार का ऑवरऑल लुक काफी लुभावना है।

एसयूवी के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें कई बदलाव किए गए हैं। कार में नए इंटीरियर कलर्स के साथ लैदरेट सीट्स और इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। कंपनी ने इसमें 360 डिग्री सराउंड विजन कैमरा, 7 कलर वाली एबियंट लाइटिंग को शामिल किया है। वहीं, एसयूवी में सनरुफ, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल का प्ले का सपोर्ट मिलता है। कार में बढ़िया हेड और लेग स्पेस देखने को मिलता है। इस वजह से लंबी दूरी का सफर काफी आरामदायक साबित होता है।

अगर सुरक्षा फीचर्स पर ध्यान दें, तो Honda Elevate एसयूवी में 6 एयरबैग्स, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑटो डिमिंग IRVM, हिल स्टार्ट असिस्ट, ऑटो ब्रेक असिस्ट और ADAS पैक के तहत कई सारे एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं।

स्पेक्सहोंडा एलिवेट
इंजन1.5 लीटर
पावर119bhp
टॉर्क145Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज16.92KMPL

Honda Elevate Mileage

कार निर्माता ने होंडा एलिवेट में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है। यह 119bhp की ताकत और 145Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कंपनी ने अपनी साइट पर बताया है कि होंडा एलिवेट की माइलेज 16.92KMPL रह सकती है। यह माइलेज पेट्रोल CVT वेरिएंट का है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026