---Advertisement---

नाम पर नहीं लुक पर फिदा हो जाएंगे आप! New Honda Monkey के यूनिक फीचर्स और कीमत कर देगी दंग

Honda Monkey: भारतीय बाइक मार्केट में जापान की मोटर वाहन कंपनी होंडा का नाम काफी प्रचलित है। होंडा मोटर्स लगातार अपने पोर्टफोलियो में इजाफा कर रही है। होंडा अपने दमदार टू-व्हीलर्स के लिए काफी मशहूर है। जापानी कंपनी की बाइक्स को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में कंपनी ने अपनी एक ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 25, 2023 12:13 अपराह्न

Honda Monkey
Follow Us
---Advertisement---

Honda Monkey: भारतीय बाइक मार्केट में जापान की मोटर वाहन कंपनी होंडा का नाम काफी प्रचलित है। होंडा मोटर्स लगातार अपने पोर्टफोलियो में इजाफा कर रही है। होंडा अपने दमदार टू-व्हीलर्स के लिए काफी मशहूर है। जापानी कंपनी की बाइक्स को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में कंपनी ने अपनी एक लोकप्रिय बाइका नया एडिशन ल़ॉन्च किया है। हम न्यू होंडा मंकी 125cc (Honda Monkey 125cc) बाइक की बात कर रहे हैं। जानिए क्या है इसकी खासियत और कीमत।

Honda Monkey 125cc Features

होंडा मंकी लाइटिंग एडिशन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इस बाइक को प्रीमियम खूबियों के साथ उतारा है। होंडा ने इस बाइक को ग्लॉसी फिनिश के साथ येलो कलर की शेड में बाजार में पेश किया है। मंकी बाइक का अलग डिजाइन और इसका स्पेशल स्टाइल इस बाइक को सबसे जुदा करता है।

इस बाइक में स्विंगआर्म, साइड पैनल, फ्रंट और रियर फेंडर, हैडलैंप्स, इंस्ट्रूमेंट कंसोल, टेल लैंप्स पर क्रॉम, टर्न इंडीकेटर, ब्रेक और क्लच लीवर, 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक, फ्रंट में यूएसडी फोर्क, रियर मोनोशॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन मिलता है। साथ ही फ्यूल टैंक और साइट पैनल पर भारी संख्या में स्टिकर दिए गए हैं।

Honda Monkey 125cc Powertrain

मंकी लाइटिंग एडिशन बाइक में 125cc का इंजन दिया गया है। बाइक में 9.2bhp की पावर और 11nm का टॉर्क मिलता है। बाइक को नियंत्रित करने के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि ये बाइक 70.5km की माइलेज देती है। बाइक को दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही आगे वाले व्हील पर एबीएस फीचर मिलता है।

फीचर्सHonda Monkey
इंजन125cc
ताकत9.2bhp
टॉर्क11nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज70.5km

Honda Monkey 125cc Price

होंडा ने मंकी लाइटिंग एडिशन बाइक को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। इस बाइक को थाईलैंड में TBH 108900 के साथ उतारा गया है। इसकी भारतीय करेंसी में कीमत 2.59 लाख रुपये होगी। वहीं, इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.38 लाख रुपये है। हालांकि, इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कंपनी की ओर से कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026