---Advertisement---

Honda NX200: एडवेंचर राइडर्स की मौज कराएगी ये बाइक ,पावर फुल इंजन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और चार्जिंग पोर्ट के साथ मिल रहा बहुत कुछ खास

Honda NX200 बाइक को होंडा ने भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को पावरफुल इंजन के साथ कई खूबियों के साथ पेश किया गया है। एडवेंचर के शौकिनों को ये ज्यादा पसंद आ सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 14, 2025 12:37 अपराह्न

Honda NX200
Follow Us
---Advertisement---

Honda NX200: जापान की कंपनी होन्डा ने भारत में अपनी बेहद खास Honda NX200 Bike को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को 1 लाख 68 हजार की एक्स शोरुम कीमत में पेश किया गया है। एडवेंचर राइडर्स के लिए ये किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। इसे 184cc सिंगल-सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। खास बात ये है कि, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और चार्जिंग पोर्ट जैसे तमाम डिजिटल फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें, ये होंडा की CB200X बाइक का अपग्रेड वर्जन है, जिसे कुछ खास बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसमें Anti-Lock Braking System की सुविधा भी मिल रही है।

Honda NX200 बाइक की खासियत

Honda NX200 की खासियतों पर नजर डालें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिल रही है। इसकी मदद से फोन को बाइक से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके साथ ही मैसेज-कॉल और नेविगेशन को की सुविधा भी मिल रही है। फोन की बैटरी खत्म ना हो, इसलिए इसमें USB C-type चार्जिंग पोर्ट की सुविधा भी मिल रही है। ब्रेकिंग सिस्टम को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए इसमें सेफ्टी के लिए डुअल चैनल-ABS की सुविधा दी जा रही है। इसमें 4.2 इंच की फुल डिजिटल TFT डिस्पेल मिल रही है।

इसके लुक में कंपनी ने ज्यादा बदलाव तो नहीं किए है, लेकिन इसमें बोल्ड फ्यूल टैंक मिल रहा है। जो कि, इसे पहले से ज्यादा अट्रेक्टिव बनाता है। वहीं, इसकी लाइट्स में भी बदलाव किया गया है। इसमें LED हेडलैंप के साथ-साथ X-शेप LED टेल लैंप को जोड़ा गया है।

Honda NX200 के फीचर्स

फीचरHonda NX200
इंजन184.4 cc का इंजन दिया गया है।
ट्रांसमिशन5 Speed Manual ट्रांसमिशन से लैस है।
फ्यूल टैंक12 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है।
पावर17.03 bhp का पावर देती है।
टॉर्क15.7 Nm का टॉर्क दे सकती है।
गियरबॉक्स6 स्पीड गियरबॉक्स मिलते हैं।

Honda NX200 बाइक के लॉन्च होते ही, इसकी बुकिंग भी शुरु हो गई है। खबरों की मानें तो इसे मार्च तक डीलरशिप तक पहुंचा दिया जाएगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026