---Advertisement---

Honda WN7 Electric Motorcycle: ईवी टू व्हीलर मार्केट में अब मचेगा बवाल, जापानी कंपनी ने धाकड़ इलेक्ट्रिक बाइक से उठाया पर्दा; जानें रेंज समेत फुल डिटेल

Honda WN7 Electric Motorcycle: होंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ने लुभावने डिजाइन और दमदार खूबियों के साथ एंट्री ले ली है। इसमें धाकड़ रेंज और फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 18, 2025 1:01 अपराह्न

Honda WN7 Electric Motorcycle
Follow Us
---Advertisement---

Honda WN7 Electric Motorcycle: युवाओं में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को लेकर खुमार बढ़ता ही जा रहा है। जहां एक तरफ, इलेक्ट्रिक बाइक में भी बेहतर रेंज और दमदार सेफ्टी फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में विविधता देखने को मिल रही है। इसी बीच जापानी वाहन कंपनी होंडा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में अनवील कर दी है। होंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को यूरोपीय बाजार में प्रदर्शित किया गया है। इसका दाम जानकर आपके होश उड़ सकते हैं।

होंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्राइस

पॉपुलर टू व्हीलर मेकर होंडा के मुताबिक, होंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का दाम यूके यानी यूनाइटिड किंगडम में 12999 पाउंड यानी भारतीय रुपयों में इसकी कीमत लगभग 15.55 लाख रुपये के आसपास रखी गई है।

क्या भारतीय बाजार में आएगी होंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक बाइक?

कई हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को फिलहाल यूरोपीय मार्केट में अनवील किया गया है। होंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक बाइक को इंडियन बाजार में लाया जाएगा या नहीं, इस संबंध में होंडा ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल सूचना नहीं दी है।

होंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में मिलेगी धाकड़ रेंज

जापानी टू व्हीलर कंपनी ने होंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में बेहद ही लुभावना डिजाइन दिया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में ‘W’ का मतलब हवा है, ‘N’ का मतलब है बिना किसी रुकावट और और ‘7’ नंबर पावर क्लास को दिखाता है। फ्यूचरस्टिक डिजाइन वाली इस बाइक में दमदार फीचर्स को जोड़ा गया है।

स्पेक्सहोंडा डब्ल्यूएन7 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
बैटरीफिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी
रेंज130KM
CCS2 3 चार्जर30 मिनट में 20 से 80 फीसदी चार्ज

इस बाइक में 5 इंच की फुल कलर टीएफटी स्क्रीन, यह इंटीग्रेटेड कनेक्टिविटी और बेहतर नेविगेशन के साथ कई नोटिफिकेशन की भी सुविधा मिलती है। इसमें हर जगह पर एलईडी लाइटिंग दी गई है। कंपीनी ने इसमें लिथियम ऑयन बैटरी दी है। इसकी बैटरी फुल चार्ज पर 130KM की रेंज प्रदान करता है। इसकी बैटरी को 20 से 80 फीसदी चार्ज होने में 30 मिनट का टाइम लगता है। वहीं, इसे फुल चार्ज करने में लगभग 3 घंटे का समय लग सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026