---Advertisement---

Electric Cars की रेंज कैसे बढ़ाये? ना करें ये 5 गलतियां जो खा जाती हैं बैटरी का चार्ज

Electric Car: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि, कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक सस्ती और टिकाऊ Electric Car को पेश कर रही हैं। लेकिन इस बीच कुछ लोग इसकी रेंज और माइलेज से परेशान रहते हैं। इसके पीछे ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 22, 2024 1:11 अपराह्न

electric Cars
Follow Us
---Advertisement---

Electric Car: देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यही वजह है कि, कई सारी देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक सस्ती और टिकाऊ Electric Car को पेश कर रही हैं। लेकिन इस बीच कुछ लोग इसकी रेंज और माइलेज से परेशान रहते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण चार्जिंग पॉइंट्स या स्टेशंस  का ना होना है। इसको लेकर सरकार काम तो कर रही है। लेकिन इस सुविधा को बढ़ाने में समय लग सकता है।

Electric Car का कैसे बढ़ाएं Mileage

लोग इलेक्ट्रिक कार तो खरीदना चाहते हैं लेकिन उनके मन में ये डर रहता है कि, अगर आधे रास्ते में ही उनकी गाड़ी की चार्जिंग खत्म हो गई तो वह क्या करें?ऐसे में जिन लोगों ने वाहन पहले से ही खरीदे हुए हैं वो लोग इसका माइलेज बढ़ाने की टिप्स के बारे में सोचते रहते हैं। अगर आप भी अपनी इलेक्ट्रिक कार की रेंज बढ़ाना चाहते हैं तो आज कुछ खास टिप्स जान लीजिए। इससे आपकी इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर अच्छा माइलेज देगी।

Electric Car को धूप में ना करें खड़ा

अगर आप धूम में अपनी इलेक्ट्रिक कार को खड़ा करते हैं तो आज से ही ये करना बंद कर दें। इससे आपकी गाड़ी की कैपेसिटी धीरे-धीरे कम हो जाएगी और उसकी चार्जिंग जल्दी खत्म हो जाएगी। इससे माइलेज पर असर पड़ता है।

सर्दी में घट जाता है माइलेज

ठंड के मौसम में अधिक सर्दी होने के कारण Electric Car का माइलेज कम हो जाता है। गिरते हुए तापमान का इस पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है। इसलिए हो सके तो इसे किसी गैराज में खड़ा करें। ऐसा करके आप सर्दियों में गिरते हुए माइलेज को बढ़ा सकते हैं।

100% तक करें चार्ज

Electric Car को हमेशा फुल यानि की 100% तक चार्ज करना चाहिए। अगर आप अपनी कार को फुल चार्ज नहीं करते हैं, तो इसका माइलेज धीरे-धीरे कम हो जाएगा। इससे आपको भविष्य में मुश्किल हो सकती है।

टॉप स्पीड पर चलाने से बचें

इलेक्ट्रिक कार को हमेशा टॉप स्पीड पर चलाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से गाड़ी की बैटरी पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। इसीलिए इलेक्ट्रिक कार को एवरेज स्पीड पर ही चलाना चाहिए।

हैलोजन बल्ब ना लगाएं

अगर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार में हैलोजन बल्ब लगाते हैं तो इससे बिजली की ज्यादा खपत होती है। ऐसे में कार की चार्जिंग जल्दी खत्म हो जाएगी। इसलिए माइलेज को बढ़ाने के लिए इससे बचना चाहिए।

ओवर लोडिंग

Electric Car कार में ओवर लोडिंग नही करना चाहिए। इसका सीधा असर कार की मोटर पर पड़ता है। जिसके कारण गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है। इसलिए अगर आप कार का माइलेज बढ़ाना चाहते हैं तो कार में अधिक मात्रा में कभी भी सामान नहीं रखना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026