Honda UC3 Electric Scooter : इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए होंडा भारत में एक बेहद पावरफुल स्कूटर को लॉन्च कर सकती है। होंडा UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर कई जबरदस्त फीचर्स के साथ आ सकता है। इसका लुक और रेंज आम दो पहिया ईवी से काफी अलग रहने वाला है। अभी तक कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च होने की कोई भी घोषणा तो नहीं की है। लेकिन भारत में ये पेटेंट कराया गया है। ये थाईलैंड सहित कई देशों में लॉन्च हो चुका है अब इसे भारत में पेश किया जा सकता है।
Honda UC3 Electric Scooter में क्या मिल सकता है सबसे यूनिक?
होंडा UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी यूनीक मैक्सी-रेट्रो डिज़ाइन के साथ पेश कर सकती है। बड़ी विंडस्क्रीन, मस्कुलर फ्रंट एप्रन और स्पोर्टी LED हेडलैंप सेटअप इसके डिजाइन को अट्रेक्टिव बना सकता है। ऑफ रोडिंग के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिल सकते हैं। ये ओला और एथर के ईवी से बिल्कुल अलग हो सकता है। इसमें कंपनी 3.2 kWh की फिक्स्ड LFP बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस बैटरी दे सकती है। कीचड़ और बारिश में फिसलने से बचाने के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिल सकता है। इसमें फोन को कनेक्ट करने के लिए 5-इंच TFT डिस्प्ले मिल सकती है। इससे Honda RoadSync ऐप जरिए फोन को कनेक्ट करके मैसेज, कॉल और मैप जैसी तमाम सारी चीजें इससे कर सकते हैं। ये कीलैस फीचर के साथ आ सकता है।
होंडा UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज और अन्य लीक फीचर्स
| Honda UC3 Electric Scooter | स्पेसिफिकेशन |
| बैटरी | 3.2 kWh LFP की बैटरी मिल सकती है। ये नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिल सकती है। |
| चार्जर | 122 किलोमीटर प्रति सिंगल चार्ज की रेंज दे सकता है। |
| सेफ्टी फीचर्स | सेफ्टी के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल, एडेप्टिव रीजनेरेशन,एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ स्मार्ट की और रिवर्स असिस्ट मिल सकता है। |
| टायर | 12-इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। |
| ब्रेक | कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिल सकता है। |
| चार्जिंग सपोर्ट | ये 1200W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिल सकता है। |
| इलेक्ट्रिक मोटर | 8 bhp (6kW) की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है। |
| स्पीड | 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। |
| मोड | Econ, Standard, और Sport मोड्स मिल सकते हैं। |
होंडा UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की अनुमानित कीमत
होंडा UC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे भारत में 3 से 4 लाख के आस-पास की कीमत में पेश कर सकती है।
