---Advertisement---

Hyundai: अपकमिंग हुंडई Venue Facelift के साथ ये 2 कारें पलट सकती हैं कंपनी की किस्मत, तगड़े फीचर्स के साथ मिल सकता है जानदार पावरट्रेन

Hyundai: कार मेकर हुंडई Venue Facelift के साथ इन 2 कारों को साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। इसमें तगड़े फीचर्स के साथ जानदार पावरट्रेन मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 9, 2025 12:54 अपराह्न

Hyundai
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai: अप्रैल 2025 में हुंडई मोटर्स इंडिया की फेमस क्रेटा सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी थी। मगर मई 2025 में क्रेटा को पीछे छोड़ते हुए मारुति सुजुकी ब्रेजा ने बाजी मार ली और नंबर 1 एसयूवी बन गई। हालांकि, अभी भी हुंडई क्रेटा का क्रेज कम नहीं हुआ है। अगर आप हुंडई के प्रशंसक हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, हुंडई कार कंपनी इस साल के आखिर तक अपनी 3 दमदार कारों को लॉन्च कर सकती है।

Hyundai Venue Facelift में मिल सकते हैं कई हाईटेक फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Hyundai Venue Facelift को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। इस 4 मीटर एसयूवी में डीजल और पेट्रोल दोनों पावरट्रेन के विकल्प मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एसयूवी में वेंटिलिटेड फ्रंट सीट्स, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसमें कई सेफ्टी अपग्रेड आने की संभावना है। कार में 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, टीपीएमएस, 6 एयरबैग्स के साथ ADAS सुइट मिलने की भी उम्मीद है। यह कार इस साल फेस्टिव सीजन में धमाका कर सकती है। इसकी कीमत 8 से 14 लाख रुपये के बीच रह सकती है।

Hyundai
Photo Credit: Google, Hyundai Venue Facelift की संभावित फोटो

Hyundai Ioniq 5 Facelift में मिलेगी तगड़ी रेंज

खबरों के मुताबिक, मशहूर कार मेकर हुंडई इस साल के अंत तक Hyundai Ioniq 5 Facelift को भी पेश कर सकती है। एसयूवी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल के साथ पार्किंग डिस्टेंस वार्निंग जैसे हाईटेक फीचर्स आने की संभावना है। आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी में 84kWh की बैटरी आने की उम्मीद है। यह सिंगल चार्ज पर 700KM से अधिक की रेंज दे सकती है। इसकी कीमत 37 लाख से 45 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। यह ईवी कार सितंबर 2025 तक लॉन्च हो सकती है।

Photo Credit: Google, Hyundai Ioniq 5 Facelift की संभावित फोटो

हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट में आएंगे 2 पेट्रोल इंजन

फेमस कार मेकर हुंडई अपनी अपकमिंग Hyundai Verna Facelift को इस साल के अंत में उतार सकती है। इसमें 1.5 लीटर NA पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रल इंजन मिलने की संभावना है। इसके साथ CVT और DCT गियरबॉक्स आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार के एक्सटीरियर में अधिक बदलाव की संभावना कम है और इंटीरियर में कुछ नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इसमें ऑल सीट्स वेंटिलिटेड, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और कई सेफ्टी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसकी कीमत 12 से 18 लाख रुपये के करीब रहने की उम्मीद है।

Photo Credit: Google, Hyundai Verna Facelift की संभावित फोटो

हुंडई की अपकमिंग कारें बदल सकती हैं कंपनी की तकदीर?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Hyundai 2030 तक अपनी कई धाकड़ कारों को इंडियन मार्केट में उतार सकती है। इसमें ICE, इलेक्ट्रिक के साथ हाइड्रोजन कारें भी आने की संभावना है। फिलहाल ऊपर बताई गई सभी आगामी कारों की जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है। कार मेकर हुंडई ने इन कारों को लेकर अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026