---Advertisement---

Hyundai ने एक झटके में तोड़ दिया कस्टमर्स का दिल, Ioniq 5 EV की कीमतों में किया भारी इजाफा

Hyundai Ioniq 5 EV: इंडिया के कार बाजार में साउथ कोरिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी हुंडई का अभी भी राज चल रहा है। Hyundai ने बीते कुछ सालों में कई दमदार कारों को भारतीय बाजार में पेश किया है। बाजार में Hyundai की कई बजट रेंज वाली कारें भी मौजूद हैं। ऐसे में अगर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2023 1:08 अपराह्न

Hyundai Ioniq 5 EV
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Ioniq 5 EV: इंडिया के कार बाजार में साउथ कोरिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी हुंडई का अभी भी राज चल रहा है। Hyundai ने बीते कुछ सालों में कई दमदार कारों को भारतीय बाजार में पेश किया है। बाजार में Hyundai की कई बजट रेंज वाली कारें भी मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप Hyundai की कार घर लाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी धांसू कार Hyundai Ioniq 5 EV की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी के इस फैसले के बाद इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए अधिक रुपये खर्च करने होंगे।

इस वजह से बढ़ी कार की कीमत

मालूम हो कि कंपनी ने Hyundai Ioniq 5 EV को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान लॉन्च किया था। हुंडई ने इस कार को इंटरोडक्टरी कीमत के साथ मार्केट में उतारा था, मगर अब इस कार से इंटरोडक्टरी कीमत को हटा लिया गया है। यही वजह है कि कार अब पहले से अधिक महंगी हो गई है।

ये भी पढ़ें: 2023 Hyundai Verna vs Honda City Facelift: किस सेडान को खरीदने में होगा फायदा, जानिए बेहतर ऑप्शन

कस्टमर्स को लगा बड़ा झटका

Hyundai ने इस कार को 44.95 लाख रुपये की कीमत के साथ बाजार में लॉन्च किया था। मगर इसकी कीमत 1 लाख रुपये बढ़ा दी गई है। वहीं, अभी तक कंपनी को इस कार की 650 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है। इस तरह से Hyundai ने उन कस्टमर्स को सीधा झटका दिया है, जो इस कार को खरीदने की तैयारी कर रहे थे।

Hyundai Ioniq 5 EV के फीचर्स

Hyundai Ioniq 5 EV में 72.6kWh की लिथिअम बैटरी दी है। ये कार 214.56Bhp की ताकत देती है। कंपनी का दावा है कि ये कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 631km की रेंज देती है। ये इलेक्ट्रिक कार मात्र 7.6 सेकेंड में ही 0 से 100KM की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार को खरीदने के लिए अब 45.95 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

बैटरी72.6kWh
ताकत 214.56Bhp
0 से 100KM की स्पीड7.6 सेकेंड
रेंज631km

ये भी पढ़ें:  15000 से कम में खरीदें 49999 रुपये वाला Infinix Zero Ultra 5G स्मार्टफोन, 200MP का कैमरा आपकी कर देगा बल्ले-बल्ले

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026