---Advertisement---

क्या TATA Punch EV को टक्कर देने आ रही Hyundai Casper EV? कम कीमत में मिल सकते हैं अच्छे फीचर्स

Hyundai Casper EV: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी Hyundai Motors भारत में बहुत जल्द अपनी बेहद खास इलेक्ट्रिक कार Hyundai Casper EV को लॉन्च कर सकती है। खबरों की मानें तो ये कार एक कम बजट वाली कार होगी। ये एक माइक्रो SUV बताई जा रही है। ये ग्लोबल मार्केट में अनवील हो चुकी है। ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 11, 2024 1:52 अपराह्न

Hyundai Casper EV
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Casper EV: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी Hyundai Motors भारत में बहुत जल्द अपनी बेहद खास इलेक्ट्रिक कार Hyundai Casper EV को लॉन्च कर सकती है। खबरों की मानें तो ये कार एक कम बजट वाली कार होगी। ये एक माइक्रो SUV बताई जा रही है। ये ग्लोबल मार्केट में अनवील हो चुकी है।

Hyundai Casper EV दे सकती है TATA Punch EV को टक्कर

अब भारत में इसे उतारा जा सकता है। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं हो सका है कि, ये भारत में कब और कितनी कीमत में लॉन्च होगी। इसका मुकाबला Tata Punch EV सहित Tata Nexon, Mahindra XUV400, Tata Tiago Electric से बताया जा रहा है। Hyundai Casper पहले से ही मार्केट में मौजूद है। लेकिन अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर कंपनी काम कर रही है।

इन तमाम खबरों के बीच इसको लेकर चर्चा तब और भी ज्यादा बढ़ी जब इसे टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया। इस कार को सबसे पहले इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में ही इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान इस कार में Headlamps, LED lights, parametric pixel pattern on signature, smooth LED DRLs, sporty alloy wheels, functional roof rails जैसी खूबियां देखने को मिली हैं।

Hyundai Casper EV के संभावित फीचर्स

फीचरHyundai Casper EV
रेंज300 से 400 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
इंफोटेनमेंट सिस्टम10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिल सकता है।
सनरूफसिंगल पेन सनरूफ मिल सकता है।
एयर कंडीशनरऑटोमेटिक एयर कंडीशनर मिल सकता है।
कनेक्टिविटीहाई-पास सिस्टम, मूड लैंप और ब्लू लिंक कनेक्टिविटी सूट मिल सकता है।

Hyundai Casper EV कार की ये डिटेल्स ऑटो मार्केट में चल रहीं खबरों के आधार पर बनाई गई है। इसको लेकर कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026