---Advertisement---

Hyundai Creta EV: बैटरी पर 8 साल की वारंटी और 1 घंटे से कम में 80% की फास्ट चार्जिंग, ये Electric Car है या तूफान

Hyundai Creta EV को 8 साल की बैटरी वारंटी और फास्ट चार्जर के साथ 17 जनवरी 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी से जुड़ी ताजा अपडेट कपंनी की तरफ से जारी कर दी गई है। इस साल EV खरीदने का प्लान है तो ये जानकारी जरुर जानें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 3, 2025 6:29 अपराह्न

Hyundai Creta EV
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta EV: दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में Hyundai Creta की गिनती होती है। भारत में इसके अच्छे-खासे ग्राहक हैं। कार की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए कंपनी अब इसी गाड़ी की Electric Car 17 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। इस शानदार हुंडई क्रेटा ईवी से जुड़ी हुई जानकारी कंपनी लगातार फैंस को दे रही है।

कंपनी की तरफ से अभी हालहि में गाड़ी का टीजर जारी किया गया था। जिसमें रेंज सहित इसका लुक और एक्सटीरियर दिखाया गया था। टीजर में साफ देखा जा सकता है कि, ऑफ रोडिंग के लिए ये अच्छी साबित हो सकती है। 3 जनवरी यानी आज फिर से कंपनी की तरफ से Hyundai Creta EV को लेकर अपडेट दी गई है। जिसमें रेंज और चार्जिंग के साथ तमाम जरुरी जानकारी की अपडेट दी गई है।इसमें 8 साल की बैटरी वारंटी मिल रही है। वहीं, फास्ट चार्जर भी मिल रहा है।

Hyundai Creta EV का ऐसा होगा बैटरी और चार्जर

Hyundai India के x हैंडल पर कार से जुड़ी हुई जानकारी दी गई है।

किसी भी इलेक्ट्रिक कार की जान उसकी बैटरी और चार्जर को माना जाता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं। Hyundai Creta EV में 473 किमी की रेंज मिल रही है। इस कार में 51.4kWh का पावरफुल बैटरी पैक दिया गया है। इसके साथ ही बैटरी पर 8 साल की वारंटी और 1 लाख 60 हजार किमी की वारंटी मिल रही है। इसका चार्जर 10% से 80 % कार को चार्ज 58 मिनट में करेगा। इसमें V2L तकनीक की सुविधा दी गई है। इसकी मदद से अन्य इलेक्ट्रिक सामान को भी चार्ज किया जा सकता है। हुंडई ने इन सभी खास जानकारियों को एक्स पर रिवील कर दिया है। इस EV में Eco, Normal और Sport तीन तरह के मोड मिल सकते हैं। ग्राहक अपनी जरुरत और पसंद के हिसाब से इनका यूज कर सकता है । इस कार के साथ कंपनी 11kW AC का फास्ट चार्जर दे सकती है।

हुंडई क्रेटा ईवी का ऐसा होगा लुक

पेट्रोल और डीजल के साथ आने वाली Hyundai Creta के लुक से इस EV का डिजाइन बदला हुआ है। इसमें एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड एलॉय व्हील को जोड़ा गया है।

Hyundai Creta EV के बंपर में बदलाव हुआ है। इसका चार्जिंग पोर्ट कार के सामने दिया गया है। इस गाड़ी को कंपनी Executive, Smart, Premium और Excellence जैसे 4 वेरियंट में पेश कर सकती है।इस गाड़ी का मुकाबला Tata Curvv EV, Maruti e Vitara और Mahindra BE 6 जैसी हालहि में लॉन्च हुई गाड़ियों से हो सकता है। इस नई कार में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ दे रही है। वहीं, डिजिटल डिस्प्ले के साथ इसमें व्हीकल-टू-लोड जैसी खूबी मिल रही है। सेफ्टी के लिए इस कार में ADAS लेवल 2 की सुविधा मिल सकती है। इसमें 360 डिग्री का कैमरा भी मिल सकता है।

Hyundai Creta EV के फीचर्स

फीचर Hyundai Creta EV
रेंज473 किमी की रेंज देगी।
पावरफुल बैटरी51.4kWh का पावरफुल बैटरी पैक मिलेगा।
चार्जर10% से 80 % कार को चार्ज 58 मिनट में करेगा।
मोडEV में Eco, Normal और Sport मोड मिल सकते हैं।
खासियतव्हीकल-टू-लोड की सुविधा से होगी लैस।
सनरूफपैनोरमिक सनरूफ मिलेगा।
स्पीड10 सेकंड के अंदर 0-100 KMPH की स्पीड से दौड़ेगी।
सेफ्टीADAS लेवल की सेफ्टी मिल सकती है।

EV की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन अफवाहों में चल रहा है कि, कंपनी इसे 17 से 20 लाख के आस-पास की कीमत पर उतार सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026