---Advertisement---

क्या Hyundai Creta EV के आते ही शुरु हो जाएंगे TATA Nexon EV के बुरे दिन?

Hyundai Creta EV: देश और दुनिया में Electric Vehicle का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की काफी डिमांड देखने को मिल रही है। जिसकी वजह है देश में कई देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक पावरफुल इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च कर रही हैं या फिर ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 25, 2024 12:51 अपराह्न

Hyundai Creta EV
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta EV: देश और दुनिया में Electric Vehicle का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की काफी डिमांड देखने को मिल रही है। जिसकी वजह है देश में कई देसी और विदेशी कंपनियां एक से बढ़कर एक पावरफुल इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च कर रही हैं या फिर लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस समय टाटा ही इलेक्ट्रिक कारों को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच दक्षिण कोरिया की बड़ी ऑटो कंपनी Hyundai भी अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Hyundai Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आ रही है। इस कार का सीधा मुकाबला TATA Nexon EV से बताया जा रहा है। अब ये टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार TATA Nexon EV को टक्कर दे पाती है या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Hyundai Creta EV का डिजाइन

Hyundai Creta EV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसका लुक Hyundai Creta Facelift से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है। इसके डिजाइन में हेडलाइट्स, टेल लाइट्स और सिल्हूट हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट वाले लगाए गए हैं। हालंकि इसके डिजाइन थोड़ा अलग भी बनाया गया है। जिसमें नई क्लोज्ड ग्रिल , ऑफ-सेंटर, नोज-माउंटेड चार्जिंग पोर्ट जैसी खासियतें दिख रही हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि, इसमें एयरोडायानामिक 17-इंच के अलॉय व्हील मिल सकते हैं। इसका इंटीरियर Ioniq 5 जैसा हो सकता है। Hyundai Creta EV को इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।

Hyundai Creta EV के संभावित फीचर्स

फीचरHyundai Creta EV
बैटरी45kWh का बैटरी पैक मिल सकता है।
रेंज250 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
मोटरसिंगल फ्रंट-एक्सल माउंटेड मोटर मिल सकती है।
पवर/टॉर्क138hp पॉवर और 255Nm का टॉर्क मिल सकती है।
संभावित कीमत30 लाख के आस-पास हो सकती है।

Hyundai Creta EV कब लॉन्च होगी, इसकी कीमत और फीचर्स क्या होंगे? इसको लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन ऐसी खबरें चल रही है कि, कंपनी 2024 में Hyundai Creta EV सहित Hyundai Alcazar Facelift, Hyundai Verna N-Line, Hyundai Creta N-Line जैसी शानदार गाड़ियों को पेश कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026