---Advertisement---

रिफ्रेश डिजाइन और तगड़े इंजन के साथ धूम मचाने आएगी Hyundai Creta Facelift! जानें लीक हुई डिटेल

Hyundai Creta Facelift: देश में एसयूवी सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की मशहूर कार कंपनी हुंडई मोटर्स का जलवा बरकरार है। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धा चल रही है। इसी बीच कई कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडलों के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में हुंडई की फेमस एसयूवी क्रेटा एक बार फिर धमाल ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 18, 2023 1:26 अपराह्न

Hyundai Creta Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift: देश में एसयूवी सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की मशहूर कार कंपनी हुंडई मोटर्स का जलवा बरकरार है। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में काफी प्रतिस्पर्धा चल रही है। इसी बीच कई कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडलों के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में हुंडई की फेमस एसयूवी क्रेटा एक बार फिर धमाल मचाने मार्केट में आने वाली है। हम बात कर रहे हैं हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (Hyundai Creta Facelift) की। इस गाड़ी को एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान कैप्चर किया गया है। जानिए क्या है पूरी डिटेल।

Hyundai Creta Facelift की लीक जानकारी

लीक हुई जानकारी से पता चला है कि हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में नया एक्सटीरियर डिजाइन दिया जाएगा। इसमें क्रॉम सराउंड के साथ एक नई ग्रिल मिल सकती है। इस कार में एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, एलईडी DRLs दिए जा सकते हैं। एसयूवी में नया बंपर और पीछे की तरफ भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसमें काफी अपडेटेड फीचर्स दिए जाएंगे। कार में नई केबिन थीम, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, पैनॉरमिक सनरुफ और एडीएएस फीचर दिया जाएगा।

Hyundai Creta Facelift संभावित कीमत

बताया जा रहा है कि हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इतनी क्षमता पर ये 115ps की ताकत और 144nm का टॉर्क देगा। इसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल और पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस एसयूवी में मैनुअल, एएमटी, सीवीटी और डीसीटी ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इस कार को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

फीचर्सHyundai Creta Facelift
इंजन1.5 लीटर
पावर115ps
टॉर्क144nm

इसकी एक्सशोरूम कीमत 11 से 18 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, इसका मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, MG Astor, Tata Harrier और Volkswagen Taigun से हो सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई भी आफिशियल पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026