---Advertisement---

Hyundai Creta Hybrid 2026: तैयार रखिए बजट, जल्द एंट्री मार सकता है आपकी फेवरेट एसयूवी का हाइब्रिड अवतार; क्या माइलेज में होगा इजाफा?

Hyundai Creta Hybrid 2026: हुंडई क्रेटा हाइब्रिड 2026 गाड़ी में डिजाइन से लेकर टेक फीचर्स तक लाजवाब मिल सकते हैं। इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन की वजह से बेहतर माइलेज मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2026 5:09 अपराह्न

Hyundai Creta Hybrid 2026
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta Hybrid 2026: इंडिया में एसयूवी का मतलब हुंडई क्रेटा बन चुका है। बीते कई सालों से दक्षिण कोरियाई कार निर्माता अपनी दमदार क्रेटा की वजह से छाई हुई है। भारत के लोगों में आजकल बड़ी गाड़ी खरीदने का काफी ट्रेंड है। ऐसे में कार कंपनी इस बात का फायदा उठाते हुए अपनी पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का हाइब्रिड अवतार लाने की तैयारी कर रही है। कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुंडई क्रेटा हाइब्रिड 2026 में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है।

Hyundai Creta Hybrid 2026 का डिजाइन और दमदार फीचर्स

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई क्रेटा हाइब्रिड 2026 एक्सटीरियर में कई नए एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। कार कंपनी इसमें नई एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएलएस, नई ग्रिल और नया और स्टाइलिश फ्रंट बंपर शामिल किया जा सकता है। ऐसे में गाड़ी का डायमेंशन थोड़ा सा बड़ा होने का अनुमान है। इससे गाड़ी में बैठने वाले यात्रियों को काफी फायदा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, एसयूवी के इंटीरियर में नया डैशबोर्ड लुक मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इसमें बेहतर सनरुफ, ड्यूल टोन अपहोल्स्ट्री, पावर विंडो, ड्राइवर सीट एडजेस्टेबल सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ जेबीएल का दमदार साउंड सिस्टम शामिल करने की आशंका जताई गई है।

हुंडई क्रेटा हाइब्रिड 2026 में तहलका मचाएगा धांसू पावरट्रेन

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुंडई क्रेटा हाइब्रिड 2026 में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन ही रखा जा सकता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस में काफी सुधार होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि एसयूवी की माइलेज में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

वहीं, गाड़ी में पहले से अधिक सुरक्षा फीचर्स आने की आशंका है। इसमें 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस, 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी खूबियां मिलने की प्रबल संभावना है। इसका दाम 14 से 22 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। कार निर्माता इसे दिसंबर तक मार्केट में उतार सकती है। हालांकि, वाहन कंपनी ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Dio 125 X Edition

फ़रवरी 7, 2026

Hyundai i20 2026

फ़रवरी 6, 2026

Suzuki Access 125

फ़रवरी 6, 2026

Maruti Suzuki Cervo 2026

फ़रवरी 5, 2026

Bajaj Chetak C25

फ़रवरी 5, 2026

Hyundai Verna Facelift

फ़रवरी 5, 2026