---Advertisement---

Hyundai Creta N Line जल्द ले सकती है ग्रैंड एंट्री, जानिए क्या है इसकी खास लीक खूबियां

Hyundai Creta N Line: भारतीय बाजार में अपनी दमदार कार क्रेटा के जरिए लोगों को दीवाना बनाने वाली हुंडई (Hyundai) मोटर्स जल्द ही एक बार फिर बड़े धमाके को तैयार है। अगर आप हुंडई क्रेटा एसयूवी के फैन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल कंपनी जल्द ही अपनी नई कार को मार्केट में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2024 12:49 अपराह्न

Hyundai Creta N Line
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta N Line: भारतीय बाजार में अपनी दमदार कार क्रेटा के जरिए लोगों को दीवाना बनाने वाली हुंडई (Hyundai) मोटर्स जल्द ही एक बार फिर बड़े धमाके को तैयार है। अगर आप हुंडई क्रेटा एसयूवी के फैन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल कंपनी जल्द ही अपनी नई कार को मार्केट में उतारने वाली है। हुंडई क्रेटा एन लाइन (Hyundai Creta N Line) को अगले महीने बाजार में लाया जा सकता है। हुंडई ने हाल ही में एक टीजर जारी किया है।

Hyundai Creta N Line की लीक डिटेल

हुंडई ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक टीजर जारी किया है। इसमें कंपनी ने बताया है कि हम जल्द दमदार एंट्री के लिए तैयार है। ऐसे में लोगों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कार के कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

Hyundai Creta N Line की संभावित खूबियां

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हुंडई क्रेटा एन लाइन में 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग कार में स्पोर्टी डिजाइन के साथ ब्लैक थीम मिल सकती है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नई कार को गहरा नीला और मैट ग्रे शेड में उतारा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि इसमें सिग्नेचर फीचर्स मिलेंगे। कार में रेड एक्सेंट मिल सकता है। वहीं, गाड़ी में एलईडी हैडलैंप और एलईडी DRLS दिया जाएगा। इसके साथ ही कार की सीटों पर एन लाइन बैजिंग, स्टीयरिंग व्हील, गियर नॉब और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

हुंडई क्रेटा एन लाइन का अनुमानित पावरट्रेन

ये भी बताया जा रहा है कि इस कार में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। ये 158bhp की ताकत और 253nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। गाड़ी में 6 स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। वहीं, कार की कीमत 21 से 23 लाख रुपये हो सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026