---Advertisement---

Hyundai Ioniq 7 Electric SUV में मिल सकती है 489KM की फर्राटेदार रेंज, क्या होगी हाईटेक फीचर्स से लैस?

Hyundai Ioniq 7 Electric SUV: भारत समेत दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों का डंका बज रहा है। कई बड़ी कंपनियां अपनी आगामी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तेजी से काम कर रही हैं। ऐसे में दक्षिण कोरिया की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) मोटर्स जल्द ही अपनी धमाकेदार इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को बाजार में उतार सकती ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 24, 2024 2:04 अपराह्न

Hyundai Ioniq 7 Electric SUV
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Ioniq 7 Electric SUV: भारत समेत दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों का डंका बज रहा है। कई बड़ी कंपनियां अपनी आगामी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तेजी से काम कर रही हैं। ऐसे में दक्षिण कोरिया की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) मोटर्स जल्द ही अपनी धमाकेदार इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को बाजार में उतार सकती है।

ईवी सेक्टर में हुंडई आयोनिक 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी (Hyundai Ioniq 7 Electric SUV) का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। चलिए नीचे इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी की जानकारी जानते हैं।

Hyundai Ioniq 7 Electric SUV की लीक डिटेल्स

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हुंडई आयोनिक 7 (Hyundai Ioniq 7) में कंपनी काफी एडवांस फीचर्स देगी। इस कार में 7 सीटर सिस्टम मिलेगा। साथ ही ये कार आयोनिक सीरीज की तीसरी कार होगी। अभी तक कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में आयोनिक 5 सबसे अधिक प्रीमियम कार है।

Hyundai Ioniq 7 Electric SUV की संभावित खूबियां

इस कार को टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार में 21 इंच के व्हील और शानदार एक्सटीरियर डिजाइन मिल सकता है। वहीं, कार में बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ बढ़िया डैशबोर्ड होगा। गाड़ी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और हीटिंग वेंटिलेशन और एसी कंट्रोल फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही एडीएएस लेवल-3 भी मिल सकता है।

Hyundai Ioniq 7 Electric SUV में मिल सकती है दमदार रेंज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई की इस कार में दो बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। इसमें 76.1kwh बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 370KM की रेंज दे सकती है। वहीं, 99.8kwh बैटरी पैक में 489KM की रेंज दी जा सकती है। इस कार को भारतीय मार्केट में भी उतारा जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026

Kia Sorento Hybrid

अप्रैल 13, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

अप्रैल 12, 2026

KTM 350 Duke

अप्रैल 11, 2026