---Advertisement---

Hyundai Creta vs Honda Elevate: साल के शुरुआत में SUV लेने की कर रहे हैं तैयारी? इन दो ऑप्शन्स पर डाल सकते हैं एक नजर

Hyundai Creta vs Honda Elevate: क्या आप नई एसयूवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, अगर हां तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 3, 2024 10:40 पूर्वाह्न

Hyundai Creta vs Honda Elevate
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta vs Honda Elevate: नए साल की शुरुआत में आप अपने घर में नई गाड़ी लाने की तैयारी कर रहे हैं, अगर हां तो आपको इस खबर से मदद मिल सकती है। इस आर्टिकल में हुंडई क्रेटा और होंडा एलिवेट (Hyundai Creta vs Honda Elevate) एसयूवी कारों के बीच अंतर किया गया है। इससे आपको नई कार लेनी में थोड़ी मदद हो सकती है। जानें अंतर।

Hyundai Creta की दमदार खासियत

हुंडई क्रेटा में एलईडी हैडलैंप, इलेक्ट्रिक ORVM, 17 इंच के अलॉय व्हील्स, पावर मिरर्स, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक मिलता है। कार में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एबियंट लाइटिंग, पावर ड्राइवर सीट, फ्रंट सीट्स वेटिलेटेड और स्मार्ट कनेक्टिविटी सिस्टम दिया गया है। गाड़ी में पैनॉरमिक सनरुफ भी मिलता है।

वहीं, कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है। गाड़ी को ग्लोबल NCAP में 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। कार में 1.5 लीटर MPI पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1087000 रुपये है।

Honda Elevate में मिलते हैं कमाल के फीचर्स

होंडा ने इस कार को 4 सितंबर 2023 को लॉन्च किया था। कार के फ्रंट में बड़ी ग्रिल, फ्रंट फ्रेशिया के साथ स्लीक डिजाइन, एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललैंप और 17 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7 इंच की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और ADAS टेक फीचर मिलता है।

कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, हिल स्टार्ट असिस्ट, मल्टी एंगल रियर कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट और एबीएस के साथ ईबीडी फीचर भी दिया गया है। गाड़ी में 1.5 लीटर का NA पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और CVT यूनिट दी गई है। कार की एक्सशोरूम कीमत 1099900 रुपये है।

यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी कार को खरीदने से पहले एक बार एक्सपर्ट से जरूर पूछें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026