---Advertisement---

Hyundai Exter CNG vs Maruti Suzuki Fronx CNG में से किस SUV में मिलती है ज्यादा माइलेज, एक मिनट में जानें सारी डिटेल

Hyundai Exter vs Maruti Suzuki Fronx CNG: इंडियन कार मार्केट में एक ओर जहां पर एसयूवी कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनियां भी डिमांड को समझते हुए अपनी नई कारों को पेश कर रही हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले ही साउथ कोरिया की कार कंपनी हुंडई ने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 14, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 14, 2023 1:30 अपराह्न

Hyundai Exter CNG vs Maruti Suzuki Fronx CNG
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Exter vs Maruti Suzuki Fronx CNG: इंडियन कार मार्केट में एक ओर जहां पर एसयूवी कारों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनियां भी डिमांड को समझते हुए अपनी नई कारों को पेश कर रही हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले ही साउथ कोरिया की कार कंपनी हुंडई ने अपनी माइक्रो एसयूवी को लॉन्च किया था। वहीं, अब मारुति सुजुकी ने भी फ्रॉन्क्स का सीएनजी वेरिएंट भारतीय बाजार में उतार दिया है। ऐसे में इन दोनों कारों में से किस एसयूवी (Hyundai Exter CNG vs Maruti Suzuki Fronx CNG ) में अधिक फीचर्स दिए गए हैं।

Hyundai Exter CNG

हुंडई एक्सटर सीएनजी एक शानदार एसयूवी ऑप्शन साबित हो सकती है। हुंडई ने इसके सीएनजी वर्जन में दो वेरिएंट पेश किए हैं, इसमें S और SX शामिल है। कंपनी ने इसे बीएस-6 फेज 2 एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किया है। इसमें FWD का ऑप्शन दिया गया है। इस कार के बाहरी हिस्से में नई ग्रिल और नया बंपर दिया गया है। इसके साथ ही स्प्लिट हैडलैंप्स और टेललाइट्स दी गई है। इस कार में ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और वॉयलैस चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, VSC, ईबीडी के साथ एबीएस तकनीक दी गई है। वहीं, ये कार 27.1KM की माइलेज का दावा करती है। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.24 लाख रुपये और इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 8.97 लाख रुपये है।

फीचर्सHyundai Exter CNG
इंजन1.2 लीटर
ताकत68 bhp
टॉर्क95.2nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल
माइलेज27.1KM

Maruti Suzuki Fronx CNG

मारुति सुजुकी ने फ्रॉन्क्स का सीएनजी वर्जन काफी दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इसे दो वेरिएंट Sigma और Delta के साथ लॉन्च किया गया है। इस कार में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, स्टील व्हील, ड्यूल टोन इंटीरियर, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इस कार में सेफ्टी के लिए फ्रंट ड्यूल एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स कार पार्किंग, ईबीडी के साथ एबीएस फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये कार 28.51KM की माइलेज देगी। इसके  Sigma वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये और इसके Delta  मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 9.27 लाख रुपये है।

फीचर्सMaruti Suzuki Fronx CNG
इंजन1.2 लीटर
ताकत76bhp
टॉर्क98.5nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल
माइलेज28.51km

यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए दोनों कारों के बारे में बताया गया है। किसी भी कार को लेने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026