DNP India Hindi

Hyundai Exter Facelift: आधुनिक स्टाइल और पावरफुल इंजन यूथ को करेगा आकर्षित, लीक में सामने आए चौंकाने वाले अपग्रेड; क्या होली पर होगी लॉन्च?

Hyundai Exter Facelift

Photo Credit: Google

Hyundai Exter Facelift: हुंडई ने एसयूवी से हटकर माइक्रो एसयूवी का ट्रेंड सेट किया। माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हुंडई एक्सटर ने सैंकड़ों लोगों को अपना फैन बनाया है। ऐसे में दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी अपनी लोकप्रिय गाड़ी का नया वर्जन लाने की प्लानिंग कर रही है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि एसयूवी का बाहरी लुक युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है। इसकी कुछ जानकारी लीक रिपोर्ट्स में सामने आई हैं।

Hyundai Exter Facelift का डिजाइन और स्पेक्स युवाओं को बनाएंगे दीवाना

सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट माइक्रो एसयूवी के एक्सटीरियर में नई ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, स्टाइलिश एलईडी हैडलैंप, सिग्नेचर स्टाइल के साथ एलईडी डीआरएलएस को शामिल करने की योजना है। साथ ही बताया जा रहा है कि कंपनी गाड़ी के पीछे की तरफ भी एलईडी टेललैंप और रियर स्पॉइलर जोड़ सकती है। एसयूवी के साइड पैनल पर ब्लैक क्लेडिंग और फ्लश डोर हैंडल्स मिलने का अनुमान है। कंपनी इसमें 14 इंच के अलॉय व्हील्स जोड़ सकती है।

गाड़ी के इंटीरियर में नई डैशबोर्ड थीम किसी को भी दीवाना बना सकती है। आकर्षक अपहोल्स्ट्री, 12.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, ओटीए अपडेट्स, स्मार्टफोन के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने की संभावना है।

हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट में मिलेगी धांसू सेफ्टी और इंजन खूबियां

इसके अलावा, हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट माइक्रो एसयूवी में लोगों को सेफ्टी की कोई चिंता नहीं रहेगी। कंपनी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई एडवांस फीचर्स को शामिल करने की योजना बनाई है। इसमें 6 एयरबैग्स, ईएससी, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेन्सर्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट के साथ ही एडीएएस सुइट को भी शामिल करने की आशंका जताई गई है।

वहीं, इसके पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें कंपनी कोई बदलाव नहीं करेगी, ऐसी संभावना लगाई जा रही हैं। इसमें 1.2 लीटर एनए पेट्रोल इंजन मिल सकता है। जोकि 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ जारी जा सकता है। कंपनी इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी जारी रख सकती है।

क्या है अनुमानित लॉन्च और कीमत डिटेल

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट माइक्रो एसयूवी को होली 2026 के आसपास इंडियन मार्केट में लाने की तैयारी है। हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है। इसका संभावित प्राइस 6 से 12 लाख रुपये एक्सशोरूम के करीब रखा जा सकता है। मगर अभी तक कार निर्माता ने इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Exit mobile version