Yamaha XSR 155: यामहा XSR 155 अभी हालहि में 11 नवंबर 2025 में लॉन्च हुई है। ये मोटरसाइकिल अपने पावरफुल इंजन, माइलेज और लुक के कारण काफी चर्चा में बनी हुई है। ये एक बेहद हल्की ‘प्रीमियम नियो-रेट्रो’ मोटरसाइकिल है। जो परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में एक नंबर है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है जो राइडर को बहुत हल्का महसूस कराएगी। इसके साथ ही स्पीड देगी। ये शानदार बाइक 2 किमी/लीटर तक का माइलेज दे सकती है।
Yamaha XSR 155 बाइक की ऑन रोड कीमत
भारत में यामाहा की ऑन रोड कीमत 1.65 लाख से लेकर 1.85 लाख के आस-पास है। विभिन्न शहरों और राज्यों में ये कीमत ऊपर नीचे हो सकती है।
यामाहा XSR का इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस
यामाहा XSR 155 में कंपनी ने 155 cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC इंजन दिया है। ये 18.4 PS की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क देता है। इसमें VVA टेक्नोलॉजी दी गई है। ये बाइक को और भी ज्यादा पावर देती है। इसमें स्मूथ गियर शिफ्टिंग की खूबी मिलती है। यामहा की ये बाइक 51.7 kmpl का माइलेज दे सकती है।
यामहा की बाइक कितनी सुरक्षित है?
यामहा ने राइडर की सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही LED हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर्स मिलते हैं।
यामाहा XSR 155 स्मार्टनेस में निकली आगे
यामाहा XSR 155 में राइडर की सुविधा के लिए कई सारे स्मार्ट फीचर्स दिए हैं। इसमें Yamaha Y-Connect App दिया गया है। इसके जरिए राइडर मैसेज, कॉल और नोटिफिकेशन स्क्रीन पर देख सकता है। इसके साथ ही फ्यूल की कमी और पार्किंग लोकेशन को ढूंढने में भी ये मदद करता है। एक्सीडेंट और हादसे से बचाने के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम की सुविधा मिलती है।
यामहा की बाइक का कॉम्पिटिशन
Yamaha XSR 155 बाइक का सीधा मुकाबला Royal Enfield Hunter 350, TVS Ronin , Hero Mavrick 440 और Kawasaki W175 से है।
