Hyundai Exter Facelift: इस नवरात्रि घर लानी है नई गाड़ी? हुंडई की इस SUV पर लगा सकते हैं दांव, ये 3 अपग्रेड्स लुभाएंगे दिल; दाम सिर्फ इतना

Hyundai Exter Facelift: हुंडई वाहन कंपनी ने अपनी पॉपुलर माइक्रो एसयूवी एक्सटर का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कार निर्माता ने इसमें कई खास बदलाव किए हैं।

Hyundai Exter Facelift

Photo Credit: Hyundai India

Hyundai Exter Facelift: भारतीय कार बाजार में इस वक्त फेसलिफ्ट गाड़ी उतारने की परंपरा काफी तेजी से बढ़ रही है। अगर आप फेसलिफ्ट का अर्थ नहीं जानते हैं, तो बता दें कि फेसलिफ्ट का मतलब होता है पुराने कार मॉडल का अपडेटिड वर्जन, जिससे गाड़ी पहले से ज्यादा हाईटेक और सुरक्षित हो जाती है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट ने इंडियन कार बाजार में दस्तक दे दिया है। साउथ कोरिया कार कंपनी ने इसमें कई बदलाव किए हैं, जिससे यह एसयूवी लोगों को आकर्षित कर सकती है।

Hyundai Exter Facelift में बेहतर हुआ एक्सटीरियर और इंटीरियर

कार कंपनी ने बताया है कि हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट एसयूवी में शानदार एक्सटीरियर और इंटीरियर रखा गया है। कंपनी ने इसमें फ्रंट और रियर बंपर को बदला है। 15 इंच के नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स को जोड़ा है। साथ ही कई नई शेड्स को भी शामिल किया है। वहीं, गाड़ी के अंदर ड्यूल टोन नेवी ब्लू और ग्रे कलर स्कीम को रखा गया है। सीटों पर भी नए टेक्सचर के साथ नई सेमी-फैब्रिक बेज अपहोल्स्ट्री मिलती है।

धाकड़ हैं नई एसयूवी के फीचर्स

वहीं, हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट एसयूवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन और 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले रखा गया है। क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी, वायरलेस चार्जिंग और सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है। सुरक्षा के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और सेंट्रल लॉकिंग मिलते हैं। डैशकैम, रियर पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसी सुविधाएं टॉप वेरिएंट्स में जोड़ी गई है।

इंजन में नहीं हुआ है कोई बदलाव

कंपनी ने इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन को ही रखा है। यह 83hp और 114Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जोड़ा गया है।

हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट एसयूवी का प्राइस

उधर, हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट की कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इसे 579900 रुपये एक्सशोरूम प्राइस के साथ लॉन्च किया है। इसकी आधिकारिक बुकिंग हो चुकी है। इसे बुक करने के लिए ग्राहकों को 11000 रुपये का टोकन अमाउंट जमा करना होगा।

Exit mobile version