---Advertisement---

Hyundai Exter Facelift: हो गया खुलासा! युवाओं को लुभाएगा मॉडर्न डिजाइन, इन धांसू फीचर्स से लोड होगी नई एक्सटर; जानें डिटेल

Hyundai Exter Facelift: नई एक्सटर एसयूवी अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। इसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 29, 2026 5:54 अपराह्न

Hyundai Exter Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Exter Facelift: हुंडई मोटर्स इंडिया अपनी पॉपुलर माइक्रो एसयूवी एक्सटर को नए अंदाज में लाने की तैयारी कर रही है। हाल के दिनों में एसयूवी की मांग देखने को मिली है। ऐसे में हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट एसयूवी का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। वाहन कंपनी नई एक्सटर गाड़ी को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है। कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें डिजाइन से लेकर सेफ्टी फीचर्स तक में बड़ा चेंज किया जाएगा। इससे यात्रियों को एक नया अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Hyundai Exter Facelift आते ही मचाएगी तहलका

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट एसयूवी का डिजाइन यूथ को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। गाड़ी के फ्रंट में नई क्रोम ग्रिल, फ्रंट बंपर, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएलएस, एलईडी फॉगलैंप के साथ कंपनी का लोगो देखने को मिल सकता है। वहीं, पीछे की तरफ, एलईडी टेललैंप, रियर स्पॉइलर के साथ 15 इंच के अलॉय व्हील्स आकर्षक लुक प्रदान कर सकते हैं।

इसके अलावा, एसयूवी के इंटीरियर में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, ड्यूल टोन डैशबोर्ड और लैदर फिनिश के साथ टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है। इसमें ड्यूल पेन सनरूफ, पावर विंडो, एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्राइवर आर्मरेस्ट और स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट्स, रियर एसी वेंट्स, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, स्मार्ट स्टोरेज की सुविधा को शामिल किया जा सकता है।

हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट में मिलेगी धांसू सेफ्टी और दमदार परफॉर्मेंस

कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट एसयूवी में सुरक्षा फीचर्स को ज्यादा बेहतर किया जाएगा। इसमें 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, टीपीएमएस समेत कई सेफ्टी ऑप्शन आने का अनुमान है।

वहीं, इसके पावरट्रेन को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को ही आगे बढ़ाया जाएगा। यह 82bhp की ताकत और 114Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स देखने को मिल सकता है। बता दें कि नई एक्सटर एसयूवी का मुकाबला नई टाटा पंच के साथ हो सकता है।

जल्द हो सकती है लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत

उधर, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कार कंपनी इसे मार्च से अप्रैल के आसपास मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसका संभावित प्राइस 6 से 9 लाख रुपये एक्सशोरूम के करीब रखने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026