---Advertisement---

Hyundai Venue-N Line इस नए फीचर के साथ हुई लॉन्च, ढेर सारी खूबियों से लैस हैं ये कार

Hyundai Venue-N Line: साउथ कोरिया की कार कंपनी हुंडई ने इंडिया में अपनी दो नई कारों को लॉन्च कर दिया है। वेन्यू 2023 और एन लाइन वेरिएंट को उतारा गया है। इन दोनों ही कारों को एडीएएस फीचर से लैस किया गया है। जानें क्या है इसकी सारी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 5, 2023 12:04 अपराह्न

Hyundai Venue-N Line
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Venue-N Line: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी मशहूर एसयूवी वेन्यू 2023 (Hyundai Venue-N Line) और वेन्यू एन लाइन 2023 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों ही कारों में काफी नए फीचर्स दिए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। इसके साथ वेन्यू अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार हो गई, जिसमें ADAS फीचर मौजूद है। इसके साथ ही ये कार अब ADAS के साथ आने वाली देश की सबसे सस्ती कार बन गई है। कंपनी ने इस तकनीक को स्मार्टसेंस नाम दिया है।

Hyundai Venue & Venue N Line के ADAS फीचर्स

हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन कारों में एडीएएस के साथ ये सभी फीचर्स दिए गए हैं। इन सभी फीचर्स की वजह से कार की सेफ्टी में काफी इजाफा हो जाएगा। इसमें फॉरवर्ड कोलीजन-अवोइडेंस असिस्ट, फॉरवर्ड कोलीजन वार्निंग, फॉरवर्ड कोलीजन-अवोइडेंस असिस्ट-पैदल यात्री, फॉरवर्ड कोलीजन-अवोइडेंस असिस्ट- साइकिल, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग,हाई बीम असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा हुंडई वेन्यू में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल और कई खास फीचर दिए जाने की संभावना है।

Hyundai Venue & Venue N Line का पावरट्रेन और कीमत

वहीं, इसके साथ ही हुंडई ने इन कारों में नया पावरट्रेन भी दिया है। वेन्यू के लिए S(O) और SX(O) ट्रि्म्स और वेन्यू N लाइन के लिए N6 और N8 ट्रि्म्स पेश की जाएगी। कंपनी ने इसमें 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। ये 118bhp की ताकत और 172nm का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स भी दिया गया है। हुंडई वेन्यू 2023 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1032600 रुपये है और वेन्यू एन लाइन 2023 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1199900 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026