---Advertisement---

Hyundai Verna Facelift: ‘गेम चेंजर’! ‘वरना’ की शक्ल ही नहीं सेफ्टी में भी होगा बड़ा बदलाव! सेडान के बाद फेसलिफ्ट सेगमेंट में मचेगा हाहाकार

Hyundai Verna Facelift: हुंडई वरना फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके लीक फीचर्स और अपडेट काफी सुर्खियों में आ गए हैं। यहां जानें वरना कितना बदलने वाली है?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 5, 2026 2:55 अपराह्न

Hyundai Verna Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Verna Facelift:  सेडान सेगमेंट की महारानी अगर हुंडई को कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। इसकी बजट फ्रेंडली कीमत और फीचर्स ग्राहकों को खूब प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि,  हर महीने हुडंई वरना की जमकर सेल होती है। अपने इन्हीं ग्राहकों की च्वाइस और डिमांड को  देखते हुए कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ रही है। हुंडई वरना फेसलिफ्ट की लॉन्चिग, फीचर्स, कीमत और बड़े अपडेट को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन लीक खबरों ने जनता के बीच खलबली मचा दी है। खबरों की मानें तो वरना का लुक ही नहीं बल्कि इसकी सेफ्टी और इंटीरियर में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे।

हुंडई वरना फेसलिफ्ट में क्या-क्या हो सकते हैं बड़े बदलाव?

हुंडई वरना फेसलिफ्ट कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसका फ्रंट पूरी तरह से ढका हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, कंपनी वरना के फेस पर काफी काम कर रही है। इसके बंपर को अग्रेसिव बनाया जा सकता है। नए ग्रिल के साथ स्पोर्टी लुक मिल सकता है। कंपनी इसमें अलॉय व्हील जोड़ सकती है। वहीं, इसके बैक में LED टेल लैंप्स जोड़े जा सकते हैं। वहीं, इसके इंटीरियर में भी बदलाव हो सकता है। कंपनी डुअल 12.3 इंच की कवर्ड स्क्रीन दे सकती है। वहीं, इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम तो 10.25 इंच का बनाया जा सकता है। इसके साथ ही 3-स्पोक D-कट स्टीयरिंग दे सकती है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स मिल सकती है।

Hyundai Verna Facelift की बढ़ सकती है सुरक्षा

हुंडई वरना फेसलिफ्ट की सुरक्षा को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए कंपनी इसमें लेवल 2  ADAS दे सकती है। इसमें 360डिग्री पार्किंग कैमरा मिल सकता है।  वरना को ग्लोबल लेवल पर  NCAP के क्रैश  टेस्ट में 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग मिल चुकी है। Hyundai Verna Facelift के इंजन को लेकर खबर आ रही हैं कि, कंपनी इसमें कोई बदलाव नहीं करेगी। 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन पहले की तरह ही मिलता रहेगा। वहीं, ये 20.6kmpl का माइलेज देती रहेगी।

हुंडई वरना फेसलिफ्ट की अनुमानित कीमत और लॉन्चिग

हुंडई वरना फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 12 लाख से लेकर 24 लाख तक की संभावित कीमत में पेश किया जा सकता है। इसे अप्रैल से  जून 2026 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

TVS iQube Electric Scooter

फ़रवरी 4, 2026

Best Electric Scooter 2026

फ़रवरी 4, 2026

5 New Tata Cars 2026

फ़रवरी 4, 2026

Electric Car

फ़रवरी 3, 2026

Yamaha EC-06

फ़रवरी 3, 2026

Bajaj Chetak 2026

फ़रवरी 2, 2026