---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift से क्या वाकई में अच्छी है Skoda Kushaq? खरीदने वाले इन अंतरों पर दें ध्यान

Hyundai Creta Facelift vs Skoda Kushaq: ये दोनों ही गाड़ियां काफी अच्छी हैं। लेकिन खरीदने से पहले इन दोनों 5 सीटर कारों के अंतरों को जरुर जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 26, 2024 6:20 अपराह्न

Hyundai Creta Facelift vs Skoda Kushaq
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Creta Facelift vs Skoda Kushaq: देश की अगर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की बात होती है उनमें Hyundai Creta Facelift और Skoda Kushaq का नाम जरुर आता है। ये दोनों गाड़ियां सेफ्टी से लेकर लुक, इंजन और माइलेज में काफी आगे हैं। यही वजह है कि, ये दोनों गाड़ियां ऑटो मार्केट में एक-दूसरे को काफी टक्कर भी देती हैं। ऐसे में अगर आप किसी नई कार को खरीदना का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 10 से 15 लाख के आस-पास है तो इस खबर पर एक बार जरुर नजर डाल लें। क्योंकि आज हम आपको Hyundai Creta Facelift और Skoda Kushaq की खूबियों के साथ इनके अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Hyundai Creta Facelift की कीमत और खासियत

Hyundai Creta Facelift की एक्स शोरुम कीमत 12.84 लाख से लेकर 23.37 लाख रुपए है। इस गाड़ी में 1482 cc, 1493 cc और 1497 cc का इंजन मिलता है। ये गाड़ी Petrol और Diesel के फ्यूल वेरियंट में आती है। ये Manual और Automatic दोनों ही ट्रांसमिशन में आती है। ये एक 5 Seater कार है। जो कि, 160ps की पावर और 253nm की टॉर्क के साथ आती है। सेफ्टी में इस कार को 3-star adult safety rating और 3-star child safety rating मिली हुई है।

Skoda Kushaq 5 सीटर कार की कीमत और खूबियां

Skoda Kushaq कार 13.91 लाख से लेकर 23.76 लाख की एक्स शोरुम कीमत में आती है। इस गाड़ी में 1498 cc Turbocharged इंजन मिलता है। इसमें Manual और Automatic (DCT) ट्रांसमिशन मिलते हैं। ये कार 148 bhp @ 5000 rpm
की पावर और 250 Nm @ 1600 rpm की टॉर्क के साथ आती है। सेफ्टी में इस कार को 5 Star (Global NCAP) की रेटिंग मिली हुई है। ये भी एक 5 सीटर कार है।

Hyundai Creta Facelift vs Skoda Kushaq के अंतर

फीचरHyundai Creta FaceliftSkoda Kushaq
इंजन1482 cc, 1493 cc और 1497 cc का इंजन दिया गया है।1498 cc Turbocharged इंजन इंजन के साथ आती है।
सेफ्टी6 एयरबैग्स और ADAS सहित 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं।6 airbags, ABS with EBD, electronic stability control (ESC), tyre pressure monitoring system (TPMS) और rear-view camera जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
फ्यूल वेरियंटPetrol & Diesel दोनों ही फ्यूल वेरियंट में उपलब्ध है।Petrol फ्यूल वेरियंट में आती है।
ट्रांसमिशन6-speed manual, 6-speed iMT, automatic torque converter, CVT and 7-speed DCT gearbox मिल रहे हैं।Manual & Automatic (DCT) ट्रांसमिशन मिलते हैं।
सीट5 Seater कार है।5 Seater कार है।
एक्स शोरुम कीमत12.84 लाख से लेकर 23.37 लाख रुपए एक्स शोरुम की कीमत है।13.91 लाख से लेकर 23.76 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में आती है।
माइलेज18 से 20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।17.7 से लेकर 19.6 kmpl तक का माइलेज दे सकती है।
पावर/टॉर्क160ps की पावर और 253nm की टॉर्क के साथ आती है।148 bhp @ 5000 rpm
की पावर और 250 Nm @ 1600 rpm की टॉर्क के साथ आती है।
टॉप स्पीड195 kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है।185 kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है।
बूट स्पेस433 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

कौन सी गाड़ी में हैं अच्छे फीचर्स?

Hyundai Creta Facelift और Skoda Kushaq में सेफ्टी की बात करें तो Skoda ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग की बाजी मारी हुई है। ये कार पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन Hyundai Creta को 3 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। ये कार उतनी सेफ नहीं है। वहीं, माइलेज में क्रेटा थोड़ी सी आगे है। इसके साथ ही क्रेटा की टॉप स्पीड भी ज्यादा है। वहीं, बूट स्पेस भी ज्यादा देती है। इन अंतरों को जानने के बाद आपका कंफ्यूजन दूर हो गया होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026