---Advertisement---

Jupiter Electric Scooter: किफायती कीमत, बड़े बूट स्पेस से TVS क्या बढ़ाएगा Ola और Ather की परेशानी? जानें लीक अपेडट

Jupiter Electric Scooter: टीवीएस कंपनी बहुत जल्द जुपिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर सकती है। इसके संभावित फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। खबरों की मानें तो इसे अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 19, 2025 4:19 अपराह्न

Jupiter Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Jupiter Electric Scooter: भारत की जानी-मानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस बहुत जल्द Jupiter Electric Scooter को पेश कर सकती है। इस स्कूटर का मुकाबला पहले से ही मार्केट में सफलता के झंडे गाड़ चुके Ola और Ather जैसी कंपनियों से होगा। लीक खबरों की मानें तो इसे 1 लाख 10 हजार से लेकर 1.30 लाख रुपए की आस-पास कीमत में पेश किया जा सकता है। टीवीएस जुपिटर पेट्रोल वर्जन में पहले से ही ऑटो मार्केट में ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। खबरों की मानें तो कंपनी अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करके ग्राहकों के पेट्रोल बचाने का मौका दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है।

Jupiter Electric Scooter में क्या मिल सकता है नया?

टीवीएस जुपिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर को साल 2025 में अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इसकी बैटरी को सीट के नीचे लगाया जा सकता है। जिसकी वजह से स्कूटर के सामने वाली जगह में बढ़ा हुआ स्पेस मिल सकता है। ये 100km से लेकर 120km तक की रेंज दे सकता है। टीवीएस जुपिट इलेक्ट्रिक स्कूटर की TFT Display में Bluetooth Connectivity मिल सकती है। जिसकी मदद से फोन के नोटिफिकेशन से लेकर स्कूटर की बैटरी लाइफ तक सबकुछ चेक किया जा सकता है। इसके साथ ही 12 इंच के टायर मिल सकते हैं। वहीं, डिस्क और ड्रम ब्रेक मिल सकते हैं।

टीवीएस जुपिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के संभावित फीचर

फीचर टीवीएस जुपिटर इलेक्ट्रिक स्कूटर
टायर12 इंच के टायर मिल सकते हैं।
रेंज100km से लेकर 120km रेंज दे सकता है।
बैटरी2.2 kWh की बैटरी मिल सकती है।
ब्रेकड्रम और डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं।

Jupiter Electric Scooter की कीमत , फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इस स्कूटर के जल्द ही लॉन्च होने की चर्चा है। इस स्कूटर का मुकाबला Ola और Ather जैसी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियों से है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Upcoming Cars in March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026