---Advertisement---

Kia Seltos Facelift ने बढ़ाई Creta और Honda Elevate की मुश्किलें! सिर्फ 2 महीने में मिली 50000 से अधिक बुकिंग

Kia Seltos Facelift: साउथ कोरिया की कार कंपनी किआ मोटर्स की किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट को केवल दो महीने के भीतर ही 50 हजार से अधिक बुकिंग मिल गई है। इससे क्रेटा और होंडा एलिवेट कारों की मुश्किलें बढ़ सकती है। जानें खबर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 21, 2023 1:26 अपराह्न

Kia Seltos Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Kia Seltos Facelift: साउथ कोरिया की जानी-मानी कार कंपनी किआ मोटर्स ने भारत में अच्छी-खासी पकड़ बना रखी है। ऐसे में किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट (Kia Seltos Facelift) एसयूवी कार ने बिक्री के मामले में तहलका मचा दिया है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस कार की सिर्फ दो महीने में ही 50 हजार से अधिक बुकिंग हो गई है। आपको बता दें कि किआ कंपनी ने इस कार को जुलाई 2023 में ही भारत में लॉन्च किया था। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.89 लाख से लेकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है।

किआ ने दी ये खास जानकारी

किआ इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट (एचटीएक्स) की 77 फीसदी बुकिग हुई है। कंपनी ने आगे बताया है कि 47 फीसदी लोगों ने अडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) फीचर से लैस नई सेल्टॉस की बुकिंग कराई है। किआ ने इस कार में कई खास फीचर्स दिए हैं, यही वजह है कि लोग इस कार पर अपना प्यार दे रहे हैं।

Kia Seltos Facelift के फीचर्स

किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट को नए डिजाइन के साथ लाया गया है। कंपनी ने इसमें डबल स्क्रीन पैनॉरमिक डिस्प्ले, डुअल पैनल पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, डिस्क ब्रेक्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट्स, डुअल जोन ऑटोमैटिक एसी और ADAS जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।

Kia Seltos Facelift का इंजन

फीचर्सKia Seltos Facelift
इंजन1.5 लीटर पेट्रोल
ताकत115bhp
टॉर्क144nm
ट्रांसमिशन6 स्पीड

किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 6 स्पीड आईएमटी के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026