---Advertisement---

Kia Syros का बेहतर विकल्प बन सकती हैं ये 5 धांसू गाड़ियां? लिस्ट में टॉप सेलिंग SUV का भी नाम

Kia Syros: किआ की नई एसयूवी से कितनी शानदार हैं ये 5 एसयूवी। इस सूची में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी का भी नाम शामिल है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 21, 2024 3:09 अपराह्न

Kia Syros
Follow Us
---Advertisement---

Kia Syros: सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में किआ मोटर्स की नई गाड़ी Kia Syros इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। कंपनी ने बीते दो दिन पहले ही इस एसयूवी को वैश्विक तौर पर प्रीमियम किया है। साउथ कोरियन कार कंपनी ने इस गाड़ी को Kia Sonet और Kia Seltos के बीच में रखा है। नई एसयूवी में एक नई बल्कि कई सारे प्रीमियम फीचर्स को जोड़ा गया है। मगर इसके विकल्प के तौर पर क्या कोई कार इससे ऊपर आती है। आइए आगे खबर में जानते हैं इसकी पूरी कहानी।

Kia Syros का विकल्प है Skoda Kylaq?

किआ की नई एसयूवी से मुकाबले में Skoda Kylaq का नाम सबसे पहले आता है। स्कोडा की इस कार में दमदार पावरट्रेन देखने को मिलता है। इसके 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसकी एक खूबी है। इसकी रियर सीट फोल्ड करने के बाद 1265 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसकी एक्सशोरुम कीमत 7.89 से 14.40 लाख रुपये तक है।

Skoda Kylaq

Maruti Grand Vitara हो सकती है Kia Syros का ऑप्शन

कार बाजार में मारुति सुजुकी एक बड़ा नाम है। किआ की इस नई 4 मीटर एसयूवी से टक्कर लेने की लिस्ट में Maruti Grand Vitara का नाम भी शामिल है। मारुति सुजुकी की यह कार अपनी शानदार राइडिंग के लिए लोकप्रिय है। इसमें मॉर्डन डिजाइन के साथ मजबूत रोड स्थिति मिलती है। इसकी बाहरी क्षमता और चलने के दौरान वाइब्रेश काफी बेहतर है। इस गाड़ी की एक्सशोरुम कीमत 10.99 से 20.09 लाख रुपये है।

Maruti Grand Vitara

Hyundai Creta हो सकती है विकल्प?

हुंडई कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी भी किआ की नई कार का विकल्प बन सकती है। Hyundai Creta में एक से बढ़कर एक कमाल के फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसका केबिन काफी आरामदायक और लुभावना है। साथ ही इसका बाहरी लुक और इंजन भी काफी दमदार और अपीलिंग है। इसके अलावा यह गाड़ी एसयूवी बिक्री में कई बार शीर्ष स्थान पर रह चुकी है। इसकी कीमत 11.00 से 20.30 लाख रुपये एक्सशोरुम है।

Hyundai Creta

Kia Sonet बन सकती है का विकल्प

किआ मोटर्स की Kia Sonet भारतीय कार बाजार की मशहूर कारों में शामिल है। ऐसे में यह गाड़ी किआ की नई एसयूवी का विकल्प बन सकती है। इस कार की सबसे बड़ी खूबी है इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ मैन्युअल गियरबॉक्स आता है। इसमें सेफ्टी के लिए लेवल 1 एडीएएस तकनीक मिलती है। इसका दाम 7.99 से 15.77 लाख रुपये एक्सशोरुम है।

Kia Sonet

Mahindra XUV 3XO दे सकती है टक्कर

देसी कार कंपनी महिंद्रा की Mahindra XUV 3XO गाड़ी किआ की इस एसयूवी का बेहतर ऑप्शन बन सकती है। इसमें लेवल 2 एडीएएस फीचर मिलता है और साथ ही सभी इंजन के विकल्पों में ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया गया है। इसके सभी वेरिएंट्स में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्श दिए गए हैं। इसका दाम 7.79 से 15.49 लाख रुपये एक्सशोरुम है।

Kia Syros SUV के दमदार फीचर्स

दक्षिण कोरियाई कार मेकर ने Kia Syros में ढेर सारी गजब की खूबियां दी हैं। कार में ऑटो हेलोजीन हैडलाइट्स, 15 इंच के स्टील व्हील के साथ कवर्स, शार्क फिन एंटीना मिलता है। वहीं, कार के इंटीरियर में 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और केबिन में ड्यूल टोन थीम दी गई है। गाड़ी में मैन्युअल एसी के साथ रियर वेंट्स, 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है। एसयूवी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, टीपीएमएस, रियर व्यू कैमरा, ईएससी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इस एसयूवी की कीमतों को अघले साल जारी कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Urban Cruiser Ebella EV

मई 29, 2026

Tata Tiago EV Facelift 2026

मई 28, 2026

MG Majestor

मई 27, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 26, 2026

TVS Jupiter 125

मई 26, 2026

Maruti E100 Flex Fuel Car

मई 23, 2026